हिन्दुत्व संगठन क्रांति सेना ने जारी किया फ़रमान, मुस्लिम मेहंदी कलाकारों से मेहंदी नहीं लगवाएंगी हिन्दू महिलाएं

 

मुजफ्फरनगर : मुस्लिम मेहंदी कलाकारों और नाइयों पर प्रतिबंध लगाने के लिए "क्रांति सेना" नामक हिंदू समूह ने मुजफ्फरनगर के बाजारों में मार्च किया। समूह ने धमकी दी कि हिंदू दुकानों में काम करते पाए जाने पर मुसलमानों को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। यह घटना 10 अगस्त की है। शिव चौक, भगतसिंह चौक, बिंदल बाजार समेत कई बाजारों में क्रांति सेना का दल पहुंचा और दुकानों पर महिलाओं को मेहंदी लगा रहे कलाकारों से उनका धर्म पूछा। सेना ने यह सुनिश्चित किया के दुकानों पर मेहंदी लगाने वाले कलाकार मुसलमान नहीं है। मुसलमानों के इस आर्थिक बॉयकॉट पर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है।

 

0 comments

Leave a Reply