रेलवे स्टेशनों पर बिहार-यूपी जाने वालों की भारी भीड़:सूरत में 15 हजार से ज्यादा यात्रियों ने सड़क पर बिताई रात, दिल्ली में खचाखच भरे प्लेटफॉर्म
दिवाली, छठ पूजा और बिहार विधानसभा चुनाव के चलते उत्तर भारत जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ रविवार को दिल्ली, मुंबई, सूरत समेत अन्य रेलवे स्टेशनों और बस स्टैंड पर देखी गई।
सूरत में हजारों लोग टिकट होने के बावजूद ट्रेन में सवार नहीं हो पाए। स्टेशन से लेकर रिहायशी इलाकों तक यात्रियों की लाइनें लग गईं। 12 से 18 घंटे से भूखे-प्यासे लोगों की बस एक ही कोशिश थी कि घर जाना है, लेकिन ट्रेनों में जगह नहीं मिली।
सूरत के उधना रेलवे स्टेशन के बाहर शनिवार शाम से ही भीड़ लगनी शुरू हो गई थी। ट्रेनों में जगह न मिलने से कुछ लोगों को दो-तीन बार टिकट भी कैंसिल करवानी पड़ी। इसके चलते स्टेशन के बाहर 2 किमी से ज्यादा लंबी लाइन लग गई थी। स्टेशन पर अभी भी 6 से 7 हजार से ज्यादा यात्रियों की भीड़ है। पश्चिम रेलवे की और से जानकारी दी गई है कि आज और ट्रेनें चलेंगी। कई ट्रेनों में बोगियां भी बढ़ाई जा रही हैं।

रेलवे स्टेशनों पर भीड़ की 5 तस्वीरें...




रेल मंत्री नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भी पिछले दो-तीन दिनों से जबर्दस्त भीड़ है। शनिवार को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचे। यहां उन्होंने भीड़ नियंत्रण की तैयारियों का जायजा लिया।
रेल मंत्री के बयान के मुताबिक, फेस्टिव सीजन में यात्रियों की सुविधा के लिए 12000 स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरें फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है और कई लोगों पर FIR भी दर्ज की गई है।

courtesy:www.bhaskar.com

0 comments