दिल्ली में तेज बारिश, दीवार ढहने से 7 की मौत:100 फ्लाइट्स लेट, हिमाचल के कुल्लू में बादल फटा, चंडीगढ़-मनाली हाईवे बंद

दिल्ली-NCR में शुक्रवार रात से तेज बारिश जारी है। दिल्ली के जैतपुर थाना इलाके में शनिवार दोपहर घर की दीवार गिरने से 7 लोगों की दबकर मौत हो गई। इनमें 3 पुरूष, 2 महिलाएं और 2 बच्चियां शामिल हैं।

 

पुलिस के मुताबिक हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। वहीं, 100 से ज्यादा फ्लाइट्स देरी से उड़ान भर रही हैं। कई इलाकों में पानी भर गया है। ऐसे में ट्रैफिक जाम की स्थिति बन रही है। मौसम विभाग ने आज दिनभर के लिए मौसम का रेड अलर्ट जारी किया है।

इधर, हिमाचल प्रदेश के कुल्लू के शरोद नाले में बादल फटा है। गनीमत रही कि घटना में किसी को चोट नहीं आई, लेकिन शरोद नाले से सटे बरोगी नाले का वाटरलेबल बढ़ गया है। लैंडस्लाइड के चलते चंडीगढ़-मनाली हाईवे भी बंद है।

यूपी में इस सीजन मानसून मेहरबान है। लगातार बारिश से नदियां और नाले उफान पर हैं। अमरोहा में 3 दिन की लगातार बारिश के बाद एक बाइक सवार पर जर्जर मकान ढह गया। जौनपुर में भी मकान गिर गया।

दिल्ली में दीवार गिरने की 2 तस्वीरें...

दिल्ली के जैतपुर थाना इलाके में शनिवार दोपहर घर की दीवार गिरने से 7 लोगों की दबकर मौत हो गई।
दिल्ली के जैतपुर थाना इलाके में शनिवार दोपहर घर की दीवार गिरने से 7 लोगों की दबकर मौत हो गई।
जैतपुर में दीवार गिरने से कई लोग घायल भी हुए हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन अभी जारी है।
जैतपुर में दीवार गिरने से कई लोग घायल भी हुए हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन अभी जारी है।

देशभर में बारिश-बाढ़ और लैंडस्लाइड की 5 तस्वीरें...

यूपी के हापुड़ में शनिवार को बारिश में नहा रहे बच्चे पर बिजली गिर गई, इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
यूपी के हापुड़ में शनिवार को बारिश में नहा रहे बच्चे पर बिजली गिर गई, इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हिमाचल के मंडी में धर्मपुर-बनवारकलां-मढ़ी सड़क पर शुक्रवार को पहाड़ गिर गया।
हिमाचल के मंडी में धर्मपुर-बनवारकलां-मढ़ी सड़क पर शुक्रवार को पहाड़ गिर गया।
मंडी के झिंडी में कुल्लू-मनाली फोरलेन सड़क पर शुक्रवार को चट्टानें गिरीं, इससे रास्ता बंद हो गया।
मंडी के झिंडी में कुल्लू-मनाली फोरलेन सड़क पर शुक्रवार को चट्टानें गिरीं, इससे रास्ता बंद हो गया।
UP के जौनपुर में शुक्रवार को भारी बारिश के चलते रेस्टोरेंट जमींदोज हो गया।
UP के जौनपुर में शुक्रवार को भारी बारिश के चलते रेस्टोरेंट जमींदोज हो गया।
UP के गोंडा के नवाबगंज में सड़कों पर गर्दन तक पानी भर गया है। शुक्रवार को सड़क पार करते ग्रामीण।
UP के गोंडा के नवाबगंज में सड़कों पर गर्दन तक पानी भर गया है। शुक्रवार को सड़क पार करते ग्रामीण।

राज्यों में बारिश का डेटा, मैप से देखिए...

 

 

 

courtesy:www.bhaskar.com

0 comments

Leave a Reply