मरकज मामले में मीडिया रिपोर्टिंग को लेकर दायर याचिका पर कल सुनवाई
नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट में निजामुद्दीन मरकज मुद्दे पर घृणा फैलाने वाली मीडिया रिपोर्टों के खिलाफ कार्रवाई के लिए जमीयत-उलेमा-ए-हिंद की याचिका पर सुनवाई हो रही है। पिछली सुनवाई में केंद्र सरकार ने मीडिया रिपोर्टिंग का सुप्रीम कोर्ट में बचाव किया था।
सुनवाई के दौरान केंद्र ने तथ्यों और नागरिकों की जानकारी प्राप्त करने की स्वतंत्रता के लिए मीडिया के अधिकार का बचाव किया था।
केंद्र सरकार ने कहा था कि पूरे मीडिया के खिलाफ एक समग्र आदेश लेने का प्रयास… देश में समाज के संबंधित वर्गों के मामलों के बारे में जानने के लिए नागरिक की स्वतंत्रता अधिकार और सूचित समाज सुनिश्चित करने पत्रकार के अधिकार को प्रभावी ढंग से नष्ट कर देगा।
लॉकडाउन के दौरान मरकज में लोगों में शामिल होने वालों से कोरोना फैलने स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं पर हमले आदि की रिपोर्ट को छोड़कर, केंद्र ने कहा कि वे (रिपोर्ट्स) “न तो झूठे हैं और न ही फर्जी हालांकि अलग-अलग मामलों में यह अतिरंजित हो सकते हैं।

0 comments