स्वास्थ्य शिविर में 230 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण दी गयी नि:शुल्क दवाएं
सेमरियावां।संतकबीरनगर : रविवार को ब्लॉक के मुड़ाडीहा बेग स्थित एआरसीडिग्री कालेज में अबुल कलाम आजाद एजुकेशनल एंड ट्रस्ट की ओर से नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान पांच चिकित्सको ने अलग–अलग स्टाल लगाकर मरीजों का परीक्षण किया। इससे पूर्व प्रबंधक शमशेर अहमद ,वरिष्ठ चिकितस्क एके वर्मा व डा.अजमल अहमद ने फीता काटकर एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन किया।
कालेज के प्रबंधक शमशेर अहमद ने बताया कि स्वास्थ्य शिविर में 230 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ। ट्रस्ट की ओर से सभी मरीजों को पांच दिन की दवा भी नि:शुल्क दी गयी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाए जाने की आवश्यकता हैं ताकि ग्रामीण व गरीब तबके के लोगों को इसका लाभ मिल सके।
इस दौरान उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य शिविर में फिजिशियन डा.एके वर्मा ने 60 सामान्य मरीजों का परीक्षण किया। इसमें बुखार, हाई बीपी, सुगर के मरीज मिले। डा. राजेश पटेल ने 49 मरीज, आर्थोपेडिक चिकितस्क सैय्यद जुबैर अहमद ने 40 मरीज, स्त्री रोग विशेषज्ञ डा.फरहा क़ौसर ने 55 मरीज व डा.अजमल ने 26 मरीजों का परीक्षण कर उचित सलाह दिया। इस दौरान प्राचार्य डा.सुधांशु मिश्रा, स्मिता श्रीवास्तव, शमीम बानों, दिवान चंद चौधरी, इं. मोहम्मद मोकर्रम चौघरी, प्रवीन दूबे,अनुपमा शुक्ला, संग्राम भारती, नरसिंह यादव आदि लोग मौजूद रहे।

0 comments