सन्त कबीर नगर के हारिस खान ने रचा इतिहास, एएमयू की 10+2 प्रवेश परीक्षा में हासिल की पहली रैंक
सन्त कबीर नगर, 29 मई — ज़िला सन्त कबीर नगर के महुली थाना क्षेत्र स्थित ग्राम छितही के लाल मोहम्मद हारिस खान ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) की 10+2 की हालिया प्रवेश परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त कर पूरे जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है। इस कठिन प्रवेश परीक्षा में पहला स्थान प्राप्त करना न केवल एक बड़ी व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि जिले के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बन गया है।
मोहम्मद हारिस खान, जो रामपुर की जौहर यूनिवर्सिटी में परीक्षा नियंत्रक के पद पर कार्यरत मोहम्मद आरिफ खान के सुपुत्र हैं, ने विज्ञान वर्ग की प्रवेश परीक्षा के साथ-साथ डिप्लोमा इन इंजीनियरिंग परीक्षा में भी पहली रैंक हासिल कर दोहरी सफलता अर्जित की है। इससे पहले, हारिस ने एएमयू की 10वीं बोर्ड परीक्षा में मेरिट लिस्ट में 10वीं रैंक प्राप्त की थी। वहीं, जामिया मिल्लिया इस्लामिया, दिल्ली की 10+2 प्रवेश परीक्षा में भी वह शीर्ष 5 में स्थान बनाने में सफल रहे थे।
हारिस की इस ऐतिहासिक सफलता पर पूरे क्षेत्र में हर्ष की लहर है। परिवार और गांव में खुशी का माहौल है। उनके नाना और खैर इंटर कॉलेज, बस्ती के सेवानिवृत्त शिक्षक अकबर अली खान, सामाजिक कार्यकर्ता मोहम्मद अहमद खान, मो. आसिफ खान, मो. सालिम, फरहान अहमद खान, फैजान अहमद खान, डॉ. गुफरान अहमद खान, जैनब खान, सुफिया खान, तस्नीम खान, रिशादत खान, जमीरुद्दीन खान, जाकिर हुसैन, रेहान अहमद खान, मो. रेहान, सदफ खान, आएज़ा खान, फरीदा खान, कुलसुम, अंजुम, सईदा खान, आबिदा खान, इकरा, शिफा व अन्य परिजनों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
मोहम्मद हारिस खान की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार के लिए गर्व का विषय है, बल्कि सन्त कबीर नगर के शैक्षिक इतिहास में भी स्वर्णिम अध्याय के रूप में दर्ज हो गई है।

0 comments