हज -2022 : ‘यौमे अरफा’ यानि हज के दिन की खुतबे (सम्बोधन) को दुनिया की 10 भाषाओँ में150 मिलियन लोगों तक पहुचाने का लक्ष्य निर्धारित

मक्का,एसपीए – इस साल ‘यौमे अरफा’ यानि हज के दिन की खुतबे (सम्बोधन) को दुनिया की 10 भाषाओँ में150 मिलियन लोगों तक पहुचाने का लक्ष्य निर्धारित किया है . ग्रैंड होली मस्जिद और पैगंबर की मस्जिद के मामलों की जनरल प्रेसीडेंसी ने एलान किया गया  है कि  ‘यौमे अरफा’ यानि हज के दिन की खुतबे (सम्बोधन) को दुनिया भर में  सहिष्णुता और बर्दाश्त को बढ़ावा देने के लिए दो पवित्र मस्जिदों के संदेश को कई भाषाओं में पहुंचाना चाहता है और दुनिया की  10 अंतरराष्ट्रीय भाषाओं के माध्यम से इस हज सीजन में 150 मिलियन लोगों तक पहुंचने का लक्ष्य  है .

ग्रैंड होली मस्जिद और पैगंबर के मस्जिद मामलों के अध्यक्ष शेख डॉ अब्दुलरहमान अल-सुदैस ने जोर देकर कहा कि प्रेसीडेंसी ने उपकरणों और वैश्विक प्रसारण प्रणालियों के माध्यम से दुनिया भर के सभी मुसलमानों को 10 भाषाओं में अंग्रेजी, फ्रेंच, मलय, उर्दू, फ़ारसी, रूसी, चीनी, बंगाली, तुर्की और हौसा में प्रसारित किया जायेगा .

यह सहिष्णुता और संयम का संदेश देने और इस्लाम के संदेश को फैलाने के लिए एक वैश्विक कोशिश के तौर पर भी है साथ-साथ सऊदी  अरब के विजन 2030 के लक्ष्यों को साकार करने में इसका बड़ा योगदान सबसे बड़ा है।  पिछले साल प्रेसीडेंसी दुनिया में 100 मिलियन लोगों  तक पहुंचने में सफल रही ।

0 comments

Leave a Reply