गोरखपुर के DM के बिगड़े बोल : इंडिया टुमारो के पत्रकार मसिहुज्ज़मा अंसारी को NSA लगाने की धमकी दी,पत्रकार बिरादरी में रोष व्याप्त
यह जनाब जिला अधिकारी नहीं पार्टी विशेष के आई टी सेल के कर्मठ कार्यकर्ता है / AIIJA

नई दिल्ली :(एशिया टाइम्स) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कर्म स्थलीय जनपद गोरखपुर के जिलाधिकारी ने पत्रकार के जानकारी मांगने पर उसे NSA लगाने की धमकी दे डाली.
मामला प्रतिष्ठित न्यूज़ पोर्टल इंडिया टुमारो के पत्रकार मसिहुज्ज़मा अंसारी का है. मसिहुज्ज़मा अंसारी ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है.
उन्हों ने ट्वीट कर बताया है कि उन्हें यह सूचना मिली थी कि गोरखपुर जिला प्रशासन ने गोरखनाथ मंदिर से सटे मुस्लिम घरों को खाली करने का नोटिस दिया है .
इस खबर की सच्चाई जानने के लिए उन्हों ने गोरखपुर के जिला अधिकारी से बात करने के लिए फ़ोन किया था .जिस पर जिला अधिकारी महोदय बिगड़ कर उनको बुरा भला बोलने लगे और अफ्वाह् फ़ैलाने के आरोप में उनपर NSA लगाने की धमकी भी दे डाली .

आल इंडिया आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने जिला अधिकारी के इस अभद्र व्योहार की कड़ी निंदा की है. एसोसिएशन के नेशनल कन्वीनर अशरफ अली बस्तवी ने गोरखपुर के जिला अधिकारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने की मांग की है. उन्हों ने कहा कि एक ज़िम्मेदार अधिकारी की ऐसी गैर ज़िम्मेदारी वाली हरकत की जांच होनी चाहिए.
उन्हों ने कहा कि जिला अधिकारी महोदय के यह बिगड़े बोल यह बताते हैं की महोदय अपनी ज़िम्मेदारी भूल कर एक पार्टी विशेष के आई टी सेल के कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहे हैं, उन्हें चाहिए कि पद से त्यागपत्र दें और सीधे तौर पर पार्टी विशेष का आई टी सेल ज्वाइन कर लें .
जिला अधिकारी महोदय योगी के कितना करीबी हैं इस बात का अंदाज़ा उनके बिगड़े बोल से बहुत आसानी से लगाया जा सकता है .
टेलीफोनिक गुफ्तगू
ऐसे गैर जिम्मेदार अफ़सर से कोई अच्छी उम्मीद कैसे की जा सकती है , यही वह लोग हैं जब IAS के लिए चयनित होते हैं तो उनके इंटरव्यूज़ देख कर यह अंदाजा लगाना मुश्किल होता है की यही नौकर शाह आगे चलकर ऐसा अमानवीय व्यवहार करेगा, उनका देश सेवा का संकल्प और समर्पण न जाने कहाँ चला जाता है .
मसिहुज्ज़मा अंसारी ने अपने साथ किये गये इस अभद्र व्योहार की शिकायत NHRC को भी कर दी है, अब देखना यह है कि पत्रकार को इन्साफ दिलाने के लिए NHRC क्या करता है .


Mohammad Ahmad Ansari
Yahi nhi maulana azad high school boys natmalpur Gorakhnath Gorakhpur Near bageche ko bhi lene ke liye selling board laga diya hai.
Pathan
NHRC क्या करेगा, कुछ भी नहीं, DM सर अपनी ड्यूटी नहीं भूले हैं बल्कि वह पार्टी विशेष की तरफ से काम करने हैं और कर रहे हैं! .