गैसड़ी,बलरामपुर: बिजली ट्रांसफार्मर के टूटे पोल के कारण 200 घरों की सप्लाई पिछले दो वर्षों से बाधित
बिजली विभाग की लापवाही से दुखी ग्रामीणों ने मीडिया के माध्यम से ट्रांसफार्मर ठीक कराने की गुहार लगाई है
बलरामपुर : (एशिया टाइम्स न्यूज़ नेटवर्क ) बलरामपुर विकासखंड गैसड़ी के अंतर्गत ग्राम पिपरी जिगनीहवा मैं बिजली ट्रांसफार्मर के टूटे हुए पोल के कारण 200 घरों की सप्लाई पिछले दो वर्षों से बाधित है।
शिकायत दर्ज होने मनबावजूद बिजली विभाग इस का संज्ञान नहीं ले रहा है। यह रिपोर्ट हमें ग्राम पिपरी जिगनीहवा निवासी मोहम्मद निसार ने भेजी है ,निसार ने एशिया टाइम्स को बताया कि लगातार शिकायतों के बावजूद बिजली विभाग इस पर ध्यान नहीं दे रहा है और अभी तक कोई कारवाई नहीं की है।
चुस्त प्रशासन चलाने का प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ का दावा खोखला साबित हो रहा है। बिजली विभाग की लापवाही से दुखी ग्रामीणों ने मीडिया के माध्यम से बिजली ट्रांसफार्मर ठीक कराने की गुहार लगाई है।
निसार बताते हैं कि यह पहला मामला नहीं है , सरकारी विभोगों से सम्बंधित जनसुविधाओं को जनता तक सुचारु रूप से पहुंचाने में सरकारी कर्मचारी कोई रूचि नहीं लेते इस से जनता को तो मुश्किल आती ही है इसी के फलस्वरूप निकट भविष्य में सरकारी कर्मचारी अपने विभागों के निजीकरण से प्रभावित होंगे
यूपी : ट्रांसफार्मर फुंका हो या टूटा हो तार , इन नंबर पर बिजली विभाग से करें शिकायत

0 comments