किसान आंदोलन से हताश होकर किसान ने की आत्महत्या

आत्महत्या करने वाले किसान का नाम ज़िले सिंह बताया जा रहा है। लोगों का कहना है कि ज़िले सिंह पिछले कुछ दिनों से कृषि आंदोलन के भविष्य को लेकर परेशान थे।

चंडीगढ़ : हरियाणा के जिंद ज़िले में कृषि क़ानूनों का विरोध कर रहे एक किसान ने ज़हर खा कर आत्महत्या कर ली। 

आत्महत्या करने वाले किसान का नाम ज़िले सिंह बताया जा रहा है। लोगों का कहना है कि ज़िले सिंह पिछले कुछ दिनों से कृषि आंदोलन के भविष्य को लेकर परेशान थे। इसी बात को लेकर मायूस ज़िले सिंह ने अपनी जान लेने का फ़ैसला कर लिया।

इनके परिवार में इनके बाद इनकी बीवी और तीन बच्चे रह गये हैं।

बीकेयु नेता आज़ाद सिंह ने बताया कि ज़िले सिंह ने रात में उस समय ज़हर खाया जब वह अकेले थे।

सुबह जब किसान धरना स्थल पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि वह बेहोशी की हालत में बिस्तर पर पड़ा है। उन्होंने बताया कि वहां से जहर की एक बोतल बरामद हुई है।

किसान आंदोलन 11 महीनों से जारी है। किसान काले कृषि क़ानूनों को वापिस लेने की मांग कर रहे हैं।

0 comments

Leave a Reply