मिम्बर से मॉनिटर तक: इमामों, मुअज्जिनों के लिए 3 महीने का कंप्यूटर नेअर्जित की प्रशंसा

आइडियल रिलीफ ट्रस्ट ने डिजिटल दुनिया में इमामों और मुअज्जिनों को जोड़ने की पहल की

नई दिल्ली – (एशिया टाइम्स /अशरफ बस्तवी ) नई दिल्ली स्थित गैर सरकारी संगठन, आइडियल रिलीफ ट्रस्ट ने डिजिटल दुनिया में इमामों और मुअज्जिनों के कौशल को निखारने और उन्हें कंप्यूटर सिखाने  के लिए एक मुफ्त प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया है।

इस अभूतपूर्व प्रयास को  चौतरफा  समर्थन मिल रहा है।दक्षिणी दिल्ली के जामिया नगर इलाके में इनोवेशन एंड स्किल ट्रेनिंग सेंटर (आईएसटीसी) प्रशिक्षण प्रदान करने में एनजीओ के साथ सहयोग कर रहा है।

दिसंबर  के मध्य  में शुरू किया गया  यह कार्यक्रम, विशेष रूप से जामिया नगर की मस्जिदों के इमामों और मुअज्जिनों के लिए है ।

आइडियल रिलीफ ट्रस्ट के महासचिव डॉ. आरिफ नदवी ने कहा “हमारा उद्देश्य इमामों को सशक्त बनाना है।'  आज की दुनिया में कंप्यूटर कौशल हर किसी के लिए अनिवार्य हो गया है,  फिर हमारे इमाम क्यों पीछे रहें। यह प्रशिक्षण पूरी तरह से नि:शुल्क प्रदान किया जा रहा है ।

कंप्यूटर प्रशिक्षण में आमतौर पर दैनिक जीवन में उपयोग किए जाने वाले आवश्यक कंप्यूटर प्रोग्राम शामिल हैं। कंप्यूटर ट्रेनर एहतेशाम अहमद ने छात्रों की प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए कहा, “इमाम और मुअज़्ज़िन का प्रशिक्षण  को अभी केवल एक महीना  ही हुआ है, लेकिन सीखने के लिए उनकी उत्सुकता  काबिले तारीफ़ है। वे सीखने में बहुत रुचि ले हैं।”

 

मस्जिद इशाअते इस्लाम के मुअज्जिन और उप इमाम हाफिज शकील अहमद ने अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा, “हमने न केवल ईमेल करना सीख किया है, बल्कि टिकट बुक करना और ऑनलाइन विभिन्न कार्य करना भी सीखा है जो पहले हमारी क्षमताओं से परे थे। प्रशिक्षण बेहद फायदेमंद रहा है।”

एक अन्य प्रतिभागी, मुहम्मद यासीन ने अपना आभार व्यक्त करते हुए कहा, “जैसे ही मुझे पता चला कि यह पाठ्यक्रम मुफ्त में पेश किया जा रहा है, मैं बिना किसी हिचकिचाहट के इसमें शामिल हो गया। मुझे जो लाभ मिल रहा है वह अमूल्य है।”

भास्कर कंपाउंड स्थित मस्जिद के इमाम गुलाम मुस्तफा ने प्रशिक्षण के सकारात्मक प्रभाव पर प्रकाश डालते हुए कहा, “हमारे शिक्षक ने अमूल्य ज्ञान प्रदान किया। हम छोटे-छोटे कामों के लिए दूसरों पर निर्भर रहते थे, लेकिन अब हम उन्हें खुद कर सकते हैं। यह हमारे लिए बहुत बड़ा तोहफा  है।”

कार्यक्रम न केवल इमामों और मुअज्जिनों को आवश्यक कंप्यूटर कौशल से लैस करता है, बल्कि समुदाय के भीतर आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए भी कार्य कर  रहा है।

0 comments

Leave a Reply