जामिया हमदर्द का नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर : जोड़ों के दर्द का विशेष इलाज
नई दिल्ली : जामिया हमदर्द रिहाब केंद्र, फिजियोथेरेपी विभाग और स्कूल ऑफ यूनानी मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च के सहयोग से मंदाकनी एन्क्लेव, नई दिल्ली में आज एक मुफ्त स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विशेष व्यायाम, फिजियोथेरेपी और यूनानी चिकित्सा के माध्यम से गठिया के लिए उपचार प्रदान किया गया।
हमदर्द विश्वविद्यालय के फिजियोथेरेपी डिपार्टमेंट के डॉ. सोहराब अहमद खान, डॉ. निशात कुदूस और यूनानी चिकित्सा के प्रोफेसर मुहम्मद अकरम और डॉ. मुहम्मद मांज़ के साथ बीपीटी, एमपीटी और एमडी यूनानी के छात्रों ने इस कैंप मैं हिस्सा लिया।
मंदाकनी एन्क्लेव के आरडब्ल्यूए के मुख्य सदस्यों में श्री शुभ शारदा, श्रीमती हरबीर सिंह और श्रीमती परमार सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने शिविर के आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई और बुजुर्गों को शिविर में लाने और इलाज कराने में मदद की.
जामिया हमदर्द के वाइस चांसलर प्रोफेसर मोहम्मद अफशार आलम ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शिविर का निरीक्षण किया और सदस्यों का उत्साहवर्धन किया. उन्होंने सरकार के कार्यक्रम 'आजादी का अमृत महोत्सव' पर प्रकाश डाला और इस अभियान में जामिया हमदर्द की मजबूत भागीदारी की वकालत की। गठिया बुजुर्गों में दर्द का एक प्रमुख कारण है।यह शिविर 'बीमारियों से आजादी' प्राप्त करने में मदद करेगा।
शिविर में मंदाकनी एन्क्लेव और उसके आसपास के पचास से अधिक लोगों, विशेष रूप से बुजुर्गों का, चेक-अप किया गया और उनका फिजियोथेरेपी और यूनानी दवा से इलाज किया गया। निकट भविष्य में जामिया हमदर्द के आसपास की विभिन्न कॉलोनियों में इसी तरह के स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने की योजना है।

0 comments