आवाज़ ए ख़्वातीन की ओर से मुफ़्त मधुमेह जाँच और जागरूकता शिविर
नई दिल्ली - ताज़ा आँकड़ों के मुताबिक़ भारत में करीब 6 करोड़ लोग डायबिटीज से पीड़ित हैं, जबकि एक बड़ी तादाद ऐसे लोगों की है जो डायबिटीज की कगार पर हैं। महिलाओं के लिए काम करने वाली दिल्ली स्थित ग़ैर सरकारी संस्था आवाज़ ए ख़्वातीन की ओर से दक्षिण दिल्ली के जामिया नगर के बाटला हाउस इलाके में मुफ़्त मधुमेह जाँच और जागरूकता शिविर लगाया गया। विशेष तौर पर महिलाओं के लिए आयोजित शिविर में करीब 200 से ज़्यादा लोगों ने शुगर, ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल और क्रिएटिनिन की मुफ़्त जाँच करवाई। शिविर नैशनल डायबिटीज, ओबेसिटी एंड कोलेस्ट्रॉल फाउंडेशन और फोर्टिस सी डॉक के सहयोग से लगाया गया।
शिविर में 28 लोगों में डायबिटीज की पुष्टि हुई इनका शुगर लेवल 300 से अधिक पाया गया। सबसे बड़ी बात ये कि इन्हें इसका पता ही नहीं था। करीब 47 लोगों में डायबीटीज के शुरूआती लक्षण पाए गए। लेकिन उनकी शुगर नियंत्रण में नहीं थी। शिविर में मरीजों की जांच फोर्टिस सी डॉक के वरिष्ठ डायबिटीज विशेषज्ञ डॉ विमल गुप्ता ने की। शिविर में करीब 75 प्रतिशत मरीजों में डायबिटी

0 comments