शामली में मुठभेड़ के बाद चार पशु चोर गिरफ्तार
शामली में मुठभेड़ के बाद चार पशु चोर गिरफ्तार
शामली : उत्तर प्रदेश के शामली में पुलिस ने मुठभेड के बाद अन्तर्जनपदीय 04 शातिर पशु चोर को गिरफ्तार कर उनके पास से अवैध हथियार व चोरी की 02 मोटरसाइकिल बरामद की । पुलिस ने यहां कहा कि आज बाबरी इलाके में चेकिंग के दौरान गांव बन्तीखेडा से अन्तर्जनपदीय 04 पशु चोर को, भारी मात्रा में अवैध असहला व चोरी की 02 मोटरसाईकिल सहित गिरफ्तार किया गया । पिछले 18 दिसम्बर को सुरेन्द्र सिंह ने घर से दो भैंस व एक भैंसा चोरी हो जाने को लेकर तहरीर दी थी। चारों ने इसके अलावा मुजप्फरनगर में भी पशुओं की चोरी की थी । इनके साथी इन्तजार,रूस्तम, नवाब अली, मुनब्वर, मोहसीन, मुस्तकीम पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं।

0 comments