पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प कोर्ट में पेश

पॉर्न स्टार के साथ अफेयर, उसे पैसे देकर चुप कराने से जुड़ा है मामला

न्यूयॉर्क: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को पॉर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स के साथ अफेयर और फिर उसे पैसे देकर चुप कराने के मामले में कोर्ट में पेश किया गया है। इस शुरुआती सुनवाई के बाद जज ये तय करेंगे कि ट्रम्प को जमानत दी जा सकती है, या नहीं।

बेल कुछ शर्तों के साथ मिलेगी। इसके बाद ट्रम्प एक एफिडेविट पर सिग्नेचर करके घर जा सकते हैं। चूंकि ट्रम्प पूर्व राष्ट्रपति हैं, लिहाजा सीक्रेट सर्विस के एजेंट्स से भी जज कुछ सवाल कर सकते हैं।

दैनिक भास्कर ने  CNN की रिपोर्ट के हवाले से खबर दी है कि ट्रम्प को एक कमरे में ले जाकर उनके फिंगरप्रिंट और फोटोग्राफ लिए गए थे। ये कोर्ट और पुलिस रिकॉर्ड्स का हिस्सा बन गए हैं।

ट्रम्प ने सरेंडर करने से पहले सोशल मीडिया पर कहा- मैं लोअर मैनहट्टन, कोर्टहाउस जा रहा हूं। यकीन नहीं होता कि वे मुझे गिरफ्तार करने जा रहे हैं।
ट्रम्प ने सरेंडर करने से पहले सोशल मीडिया पर कहा- मैं लोअर मैनहट्टन, कोर्टहाउस जा रहा हूं। यकीन नहीं होता कि वे मुझे गिरफ्तार करने जा रहे हैं।

सुनवाई में ट्रम्प पर लगे चार्ज का खुलासा होगा
सुनवाई के दौरान ट्रम्प पर कौन से चार्ज लगे हैं इसका भी खुलासा होगा। उम्मीद की जा रही है कि सुनवाई के बाद ट्रम्प बेल पर छोड़ दिया जाएगा। इसके बाद वो फ्लोरिडा वापस लौट जाएंगे। AP की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रम्प पर कम से कम एक गंभीर आरोप से जुड़ा चार्ज लगाया जाएगा। इसके अलावा कुछ दूसरी रिपोर्ट्स के अनुसार ट्रम्प के अभियोग में करीब 30 मामले हैं। ये सभी 2016 के चुनाव के दौरान पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स को किए गए भुगतान से जुड़े हैं।


ट्रम्प बोले- हमें अपना देश वापस लेकर इसे फिर महान बनाना है
4 मार्च को ट्रम्प फ्लोरिडा स्थित घर 'मार-ए-लागो' से दोपहर करीब 12:20 बजे निकले थे। वो प्राइवेट जेट से करीब 15:50 पर न्यूयॉर्क स्थित ट्रम्प टावर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा- हमें अपना देश वापस लेना है और अमेरिका को फिर से महान बनाना है। उन्होंने अपने समर्थकों से प्रेंसिडेंशियल कैंपेन के लिए पैसे डोनेट करने को भी कहा।

सोमवार को ट्रम्प अपने प्राइवेट जेट में बैठकर फ्लोरिडा से न्यूयॉर्क पहुंचे थे।
सोमवार को ट्रम्प अपने प्राइवेट जेट में बैठकर फ्लोरिडा से न्यूयॉर्क पहुंचे थे।

कोर्ट में वीडियोग्राफी पर रोक
मैनहैटन कोर्ट में सुनवाई के दौरान वीडियोग्राफी पर पाबंदी रही। कार्रयवाही शुरू होने से पहले स्टिल फोटोग्राफर्स के 5 ग्रुप को कुछ मिनट तक फोटोज खींचने की इजाजत दी गई। इस पर जज मर्चेन ने कहा था- अमेरिका में पहली बार किसी पूर्व राष्ट्रपति पर क्रिमिनल चार्ज लगाए गए हैं। ऐसे में हम किसी विवाद का रिस्क नहीं ले सकते। इसलिए कोर्टरूम में किसी भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की अनुमति नहीं दी जाएगी।


ट्रम्प ने की थी वीडियो-फोटोग्राफी पर रोक की मांग
इससे पहले ट्रम्प के वकीलों ने उनके सरेंडर के दौरान कोर्ट में वीडियो या फोटोग्राफी पर पाबंदी लगाने की मांग की थी। कोर्ट को लिखे एक लेटर में उन्होंने कहा था- ट्रम्प पर क्रिमिनल केस को लेकर देश में पहले ही सर्कसनुमा माहौल बना हुआ है। ऐसे में सरेंडर की मीडिया कवरेज इसे और खराब करेगी। इससे कोर्टरूम की गरिमा कम होगी।

न्यूयॉर्क मेयर बोले- शहर लोगों का गुस्सा निकालने का मैदान नहीं
न्यूयॉर्क में सुनवाई के दौरान सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतेजाम किए गए हैं। न्यूयॉर्क मेयर एरिक ऐडम्स ने कहा- हमारा मैसेज एकदम साफ है। खुद पर काबू रखें। न्यूयॉर्क शहर हमारा घर है, लोगों का गुस्सा निकालने के लिए मैदान नहीं। हम उम्मीद करते हैं कि लोग सही बर्ताव करेंगे। वहीं न्यूज एजेंसी AP के मुताबिक, सुनवाई के बाद ट्रम्प फ्लोरिडा पहुंच कर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेंगे।

 

0 comments

Leave a Reply