सिद्धार्थ नगर के सपूत पूर्व IAS जन्नत हुसैन का हैदराबाद में निधन

आन्ध्रप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. वाईएसआर रेड्डी व एन चंद्रबाबू नायडू के प्रधान सचिव रहे थे जन्नत हुसैन

नई दिल्ली - (एशिया टाइम्स ) पूर्व IAS जन्नत हुसैन का हैदराबाद में निधन हो गया, आज शुक्रवार 23 फरवरी 2024 को फज्र के बाद आखिरी साँस ली, वह लंबे समय से बीमार थे. 1977 बैच के आईएएस अधिकारी हुसैन का जन्म उत्तर प्रदेश के जिला सिद्धार्थ नगर के बेलौहा ब्लॉक के ग्राम पचमोहनी में एक किसान के परिवार में हुआ था । 

शुरूआती शिक्षा विकास इंटर कालेज बेलौहा से ली खैर इंटर कालेज बस्ती से बारहवीं किया अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से स्नातक और स्नातकोत्तर की डिग्री ली. 

 परिजनों में उनकी पत्नी दो बेटे निसार और नियाज़, बेटी शबनम हैं उनकी नमाज़ ए जनाज़ा आज 24 फरवरी  को मस्जिद ए क़ुबूर, पंजागुट्टा कॉलोनी हैदराबाद में होगी।

हुसैन 1977 बैच के आईएएस अधिकारी थे, आंध्र प्रदेश में 4% मुस्लिम आरक्षण दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। जन्नत हुसैन आंध्र प्रदेश में कई उच्च पदों पर कार्यरत रहे पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. वाईएसआर रेड्डी व एन चंद्रबाबू नायडू के प्रधान सचिव रहे. विनम्रता और ईमानदारी का दूसरा नाम थे जन्नत हुसैन ।

आत्मविश्वास से लबरेज श्री हुसैन ने अपने कर्तव्य को बड़ी जिम्मेदारी एवं निष्ठा के साथ निभाया । उन्होंने आंध्र प्रदेश के विभिन्न विभागों में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया और हर जगह अमिट छाप छोड़ी ।  

उन्हों ने एमके साठे की अध्यक्षता में लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी ने वर्ष 2004 के लिए प्रेस सलाहकार समिति का पुनर्गठन किया था.

2 comments

  • Abdus Salam

    Allah unki magfirat farmaye
    Aur pasmandgan ko sabre jamil ata farmaye .

  • Mohd zahid

    Allah unko jaanat naseeb farmaye aur unke chahne walon ko sabra de....bahut hi nek aur imandaar insaan thhey...
    .

Leave a Reply