मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड की दिल्ली प्रदेश इकाई का गठन

नई दिल्ली : (एशिया टाइम्स)  मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड की दिल्ली प्रदेश इकाई का गठन कर दिया गया है।  यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह की स्वीकृति पर  दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव ने अपनी कार्यकारिणी का गठन किया है जिसमें तीन उपाध्यक्ष बनाए गए हैं।

इनके अलावा कई लोगों को सचिव व सदस्य भी मनोनीत किया गया है। समाजवादी पार्टी के केंद्रीय कार्यालय कॉपरनिकस लेन में यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष की मौजूदगी में यह समिति गठित की गई।

कुलदीप पंवार, डॉक्टर दिनेश यादव व अहमद जमां को उपाध्यक्ष एवं जाहिद अजीम को महासचिव बनाया गया है। जीशान चौधरी को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही श्रीमती अनिता गौतम समेत 29 सचिवों के अलावा 18 सदस्य व  दो विशेष आमंत्रित सदस्य भी कार्यकारिणी में शामिल किए गए हैं।

प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव ने बताया कि इससे पहले की सूची में सभी जिला अध्यक्षों का विस्तार समाजवादी पार्टी द्वारा कर लिया गया है।

इस मौके पर यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी मौजूद रहे। विस्तृत जानकारी देते हुए मनोज यादव ने बताया कि दिल्ली प्रदेश इकाई की पूरी कार्यकारिणी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भी भेजी जा रही है।

दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को ध्यान में रख कर कार्यकारिणी का गठन किया गया है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सभी पदाधिकारियों की ड्यूटी भी लगाई जाएगी।

 

0 comments

Leave a Reply