छत के रास्ते घर में घुसकर मारी गोली,घर आये मेहमान की हालत नाज़ुक

काजी मुहम्मदपुर थाने की पुलिस जल्द ही घटना-स्थल पर पहुंची और छानबीन में जुट गई है

 

मुजफ्फरपुर :  (एशिया टाइम्स/ग़ज़नफर इकबाल की रिपोर्ट) शहर के काजी मुहम्मदपुर थाना क्षेत्र के सादपुरा मिल्की टोला में सोलर लाइट व्यवसाई के घर में देर रात करीब एक बजे गोली बारी की घटना हुई है .

इस घटना में जियाउर रहमान नामक व्यक्ति को गोलियां लगी है, जियाउर रहमान पेशे से इंजीनियर है और अपने पिता के आंखों के इलाज के लिए अपने बहनोई हसनैन आरिज़ के घर आये हुए थे जो सोलर लाइट का कारोबार करते हैं, आरिज़ की मां अवकाश प्राप्त शिक्षा पदाधिकारी हैं जो स्वास्थ्य कारणों से फिलहाल मुंबई में हैं,

बताया जाता है कि रात का खाना खाकर सब अपने अपने कमरे में सोने चले गए,उनका साला जियाउर रहमान भी हौल में सो रहा था,छत के रास्ते दो अपराधी घर में घुसे और जियाउर रहमान से पूछा कि तुम आरिज हो,जब तक वह कुछ समझ पाते और जवाब दे पाते अपराधियों ने गोली चला दी.

गोली हाथ में लगी तो वह हिम्मत करके पिस्तौल छीनना चाहा लेकिन संतुलन बिगड़ने की वजह से वह गिर गये,तब तक अपराधी ने दूसरी गोली चला दी जोकि पेट के निचले हिस्से में लगी, आवाज़ सुनकर बगल के कमरे में सो रही बहन और घर के लोग दौड़े तब तक अपराधियों ने भागते क्रम में दो राउंड और गोली चला दी और भाग निकले,

भाग्य से यह दोनों गोली लगी नहीं,बहन ने दोनों अपराधियों को देख लिया लेकिन पहचान नहीं पाई,

जियाउर को ख़ून से लथपथ देख घर के लोग फ़ौरन सदर अस्पताल लेकर पहुंचे,हालत की गंभीरता को देखते हुए चिकित्सकों ने कृष्ण मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन घबराए लोगों ने तत्काल एक नीजी अस्पताल में ही भर्ती कराना बेहतर समझा जहां इलाज चल रहा है, शाम तक पेट से गोली निकाला जा चुका था,लेकिन स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है और अभी इंटेंसिव केयर यूनिट में है.


गोली बारी की सूचना मिलते ही काजी मुहम्मदपुर थाने की पुलिस जल्द ही घटना-स्थल पर पहुंची और छानबीन में जुट गई है .

इंस्पेक्टर सत्येन्द्र कुमार सिन्हा ने आरिज़ से घटना की पूरी जानकारी ली, आरिज ने पड़ोसी से कुछ दिनों पहले भूमि विवाद को लेकर उनके मज़दूर पर हुए एसिड अटैक का जिक्र किया, जिसमें बताया के आरोपित अभी इस मामले में जेल में बंद हैं,

आरिज़ और उनके परिजन काफी डरे हुए हैं, भविष्य में इस तरह की घटना दुबारा होने का डर सता रहा है, ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि अपराधी की नियत आरिज़ की हत्या करने की थी लेकिन गलती से उनके साले पर जानलेवा हमला किया गया,

फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है और अपराधियों तक पहुंचने को छापेमारी जारी है.


0 comments

Leave a Reply