इजराइल के यरुशलम में बस स्टॉप पर गोलीबारी, 6 की मौत, 15 घायल
इजराइल के यरुशलम के बाहरी इलाके में रामोट जंक्शन पर सोमवार को हुए एक आतंकी हमले में 6 लोगों की मौत हो गई और 15 घायल हो गए। इमरजेंसी सर्विसेज ने इसकी पुष्टि की है। घटना तब हुई जब दो हमलावरों ने एक भीड़भाड़ वाले बस स्टॉप के पास अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।
द टाइम्स ऑफ इजराइल के मुताबिक, चार लोग घटनास्थल पर ही मारे गए, जबकि 2 की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। घायलों में से 6 लोग गंभीर हालत में हैं।
इजराइल की नेशनल इमरजेंसी मेडिकल सर्विस ने मीडिया को बताया कि घटनास्थल पर कई लोग बेहोश पड़े थे। एक रेस्क्यू वर्कर ने कहा कि जब हम आए तो सड़क पर लोग गिरे हुए थे। कांच टूटा हुआ था, मलबा इधर-उधर बिखरा था। हमने तुरंत मदद की और घायलों को हॉस्पिटल भेजा।
रिपोर्ट्स के मुताबिक ये हमलावर वेस्ट बैंक के फिलिस्तीनी थे। पुलिस ने उन्हें तुरंत मार गिराया। इजराइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने सीनियर अधिकारियों के साथ बैठक की।
courtesy:www.bhaskar.com

0 comments