कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करते हुए विभिन्न गांवों से निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी

कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए मदरसों और गांव से निकला भव्य जुलूस फिजाओं में सुनाई दी नारे तकबीर की गूज

 

By Nafees Ahmad Siddiqui 
सेमरियावां।संतकबीरनगर : शुक्रवार को क्षेत्र में जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी का जुलूस कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करते हुए शान-व-शौकत से निकाला गया।

नमाज़ फज्र के बाद बड़ी संख्या में अकीदतमंदो ने अगया स्थित हजरत सूफी निजामुद्दीन साहब की खानकाह पर एकत्रित हुए। सुबह नौ बजे सूफीनिजामुद्दीन साहब के खानकाह से गाड़ियों के लंबे काफिले के साथ खानखाह के सज्जादा नशीन हजरत मौलाना हबीबुर्रहमान साहब के नेतृत्व में जुलूस निकाला गया।

वाहनों के काफिलो के साथ जुलूस निकलते ही हर तरफ सरकार की आमद मरहबा,पत्ती पत्ती फूल फूल या रसूल या रसूल, के नारों से सदाएं बुलंद की जा रही थी जुलूस का लोगों ने जगह-जगह फुल वर्षा कर स्वागत किया इस दौरान कई स्थानों पर लोगों ने लंगर लगाकर सबील का वितरण किया गया।दर्जनों गांव भ्रमण करने के बाद जुलूस अगया स्थित सूफी साहब के खानकाह पर पहुंचकर दुआओं के साथ संपन्न हुआ।
इसी क्रम में कोविड-19 गाइड लाइन का पालन करते हुए क्षेत्र के करीब आधा दर्जन गांवो से निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी लोहरौली चौराहे पर स्थित निजामी मार्केट में एकत्रित हुआ। शुक्रवार को दिन में करीब 3 बजें मौलाना मसूद, कारी जमील, मुस्बीर हुसैन, मौलाना सेराजुद्दीन, मौलाना जियाउल मुस्तफा, मो.अहमद मिस्बाही, हाफिज मुस्ताक अहमद, सद्दाम हुसैन की अगुवाई  में जुलूस निकाला गया लंबे काफिले के बीच जुलूस ने चौराहे का भ्रमण किया।
नाते पाक,नारे तकबीर व नारे रसूल की सदाएं लगाकर लोगों को जागरूक किया
इस दौरान अकीदतमंद ने नाते पाक,नारे तकबीर व नारे रसूल की सदाएं लगाकर लोगों को जागरूक किया जुलूस के दौरान चौराहे पर जलपान की व्यवस्था अकीदतमंदों के लिए की गयी अंत में जुलूस लोहरौली चौराहे के पूर्वी छोर पर स्थित जमिया दारूल उलूम माआरिफ के समीप जाकर सम्पन्न हुआ।
इसके बाद एक जलसे का आयोजन हुआ जिसमें मौलाना मसूद अहमद ने सभी से आह्वान किया कि आप कुरान-ए-पाक के बताए गए रास्ते पर एवं नबी की सुन्नत पर जिंदगी गुजारे सफलता के लिए दीन के रास्ते पर चलने का संदेश दिया।सलातोसलाम के बाद देश में अमन चयन कायम रहे दुआएं मांगी गई।
उन्होंने कहा नबी करीम आपसी भाईचारा एवं सौहार्द कायम करने के लिए पूरी जिंदगी उपदेश देते रहे। इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष गौर अली खान, जिला पंचायत सदस्य मोहम्मद अहमद, सपा जिलाउपाध्यक्ष नेसार अहमद,  बलाकत हुसैन,सैयद अली, परवेज आलम, कौसर अली, उमर सिद्दीकी, दाऊद सिद्दीकी,  सेराज अहमद जुनैद, हाजी नेसार, महबूब अली, आदि लोग मौजूद रहे।
  
जुलूस के मद्देनजर पुलिस प्रशासन रहा मुस्तैद 
 जुलूस में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न फैले जिसे लेकर दुधारा थाना प्रभारी निरीक्षक श्री प्रकाश यादव भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहें।

0 comments

Leave a Reply