ईद मिलन कार्यक्रम: एक क़दम करुणा की ओर
नई दिल्ली : वर्क संगठन के करुणा मिशन के अनुरूप, ईद मिलन का आयोजन 15 मई, 2022 को ड्रीमविल हॉल, जसोला में किया गया। यह कार्यक्रम चार धार्मिक ग्रंथों की प्रार्थनाओं से आरंभ हुआ. ऋग्वेद से गायत्री मंत्र, पवित्र बाइबिल से मैथ्यू 5 (1-10), पवित्र कुरान से सूरह फातिहा, गुरु ग्रंथ साहिब से गुरबानी का पाठ किया गया। जिसके उपरांत महिलाओं को सशक्त बनाने और उनके परिवारों के उत्थान के लिए सिलाई मशीन वितरित की गई।
आरंभ, आयास प्रयास और एचडब्ल्यूपीएल (हेवनली कल्चर वर्ल्ड पीस रिस्टोरेशन ऑफ लाइट) जैसे गैर-सरकारी संगठन एक समान लक्ष्य- 'करुणा' के समर्थन में एक साथ आए।
आयस प्रयास संस्था की संस्थापक माननीय सुश्री कौमुदी शर्मा ने कार्यक्रम की सराहना की और कहा, "हमारा लक्ष्य एक ऐसी दुनिया का निर्माण है जहां बच्चों के लिए शिक्षा और महिलाओं के लिए वित्तीय स्वतंत्रता के माध्यम हों. जहां कोई तनाव, कोई नफरत न हो बल्कि केवल मुस्कान और करुणा हो"। दूसरी ओर, माननीय सुश्री चीना गोयल (आरंभ संस्था की संस्थापक) ने इस बात पर बल दिया कि कैसे उनकी पूरी महिला टीम उनके साथ मिलकर बच्चों और महिलाओं के उत्थान के लिए लगन ओर एकाग्रता से काम करती है।
समारोह को संबोधित करते हुए श्रीमती आसिया तारिक़ (प्रमुख, वर्क महिला विंग, दिल्ली चैप्टर) ने कहा "विश्व शांति के लिए, हमें सत्य और करुणा की दिशा में एक साथ काम करना होगा, और दूसरों को भी उसी मार्ग पर चलने के लिए प्रोत्साहित करना होगा,"।
कार्यक्रम में अतिथि गणों का अभिनंदन एलोवेरा के पौधौ (जिसमें प्रतिऑक्सीकारक और जीवाणुरोधी गुण होते हैं) और मोमेंटो भेंट स्वरुप दे कर किया गया। उल्लेखनीय 'ईद मिलन' का समापन जलपान के साथ स्वादिष्ट सेवई परोस कर किया गया।
जिस समाज में प्रतिदिन नफरत बढ़ती प्रतीत हो रही है, वहाँ यह कार्यक्रम प्रकाश की किरण के समान है और निश्चितरूप से करुणा और मेलजोल बढ़ाने का सराहनीय प्रयास है.
वर्क की स्थापना दिनांक 25 अगस्त 1987 को आचार्य शम्स नावेद उस्मानी द्वारा वर्क की स्थापना की गई थी, जिसका नेतृत्व अल्लामा सैयद अब्दुल्ला तारिक साहिब ने किया था। वर्क के मिशन को विश्व स्तर पर 10 से अधिक देशों, 20 से अधिक राज्यों में, 10,000 से अधिक सक्रिय और ऑनलाइन 1 लाख निष्क्रिय स्वयंसेवकों का समर्थन प्राप्त है.

0 comments