नेपाल में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.3 रही तीव्रता

भारत से सटे नेपाल में रविवार की रात करीब 11:30 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशन सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.3 दर्ज की गई।

इससे पहले नेपाल में 3 नवंबर को रात करीब 11:32 बजे 6.4 तीव्रता का भूकंप आया था। इसमें 157 लोग मारे गए थे। सैकड़ों घर तबाह हो गए थे। इसके अगले दिन 4 नवंबर को फिर से 4.2 तीव्रता का आफ्टर शॉक रिकॉर्ड किया गया था।

 

0 comments

Leave a Reply