रूस में लगातार दूसरे दिन भूकंप आया, 6.5 तीव्रता:कल कामचटका द्वीप पर 8.8 तीव्रता से धरती कांपी थी; ज्वालामुखी भी फटा

रूस में लगातार दूसरे दिन भूंकप आया है। रूस के पूर्वी इलाके में मौजूद कुरिल आईलैंड्स पर गुरुवार सुबह आए इस भूकंप की तीव्रता 6.5 थी।

नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक, यह भूकंप भारतीय समयानुसार सुबह 10:57 पर दर्ज हुआ। इसकी गहराई महज 10 किलोमीटर थी।

इससे पहले बुधवार को कुरिल द्वीपों के पास समुद्र में 8.8 तीव्रता का भीषण भूकंप आया था। जो अब तक दर्ज किए गए सबसे शक्तिशाली भूकंपों में छठे नंबर पर है। हालांकि, इसमें अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

8.8 तीव्रता के भूकंप के बाद रूस, जापान, चीन और अमेरिका तक सुनामी लहरें पहुंची थीं। रूस में ये लहरें 4 मीटर ऊंची, जबकि अमेरिका में 1 मीटर तक ऊंची थीं।

कुरील में कल भी एक 6.3 तीव्रता का भूकंप आया था। इसके अलावा कामचटका में भूकंप के बाद ज्वालामुखी भी फटा।

 

 

 

 

courtesy:www.bhaskar.com


0 comments

Leave a Reply