डॉ. क़ाज़ी मुहम्मद मियां को एडु-ऑनर्स अवार्ड से सम्मानित किया गया
डॉ. क़ाज़ी मुहम्मद मियां, द स्कॉलर स्कूल, दिल्ली के एडमिनिस्ट्रेटर और ऑल इंडिया एजुकेशनल मूवमेंट के एग्जीक्यूटिव मेंबर हैं।
नई दिल्ली: डॉ. क़ाज़ी मुहम्मद मियां को एनएसडीसी-राष्ट्रीय कौशल विकास निगम, स्किल इंडिया और कला, संस्कृति और भाषा विभाग, दिल्ली सरकार के सहयोग से टाइम 2 ग्रो मीडिया द्वारा द लीला एंबियंस कन्वेंशन होटल, दिल्ली में आयोजित “द एजुकेशन समिट” के 30वें संस्करण के दौरान एडुऑनर्स अवार्ड से सम्मानित किया गया।
यह पुरस्कार माननीय श्री हर्ष मल्होत्रा- केंद्रीय राज्य मंत्री, भारत सरकार, श्री बिनेय कुमार सिंह, निदेशक - डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन, नई दिल्ली, अक्षय कपूर, वरिष्ठ नेता - भाजपा दिल्ली, डॉ. विनुशा रेड्डी-भाजपा प्रवक्ता , डॉ. शशि पांडे शर्मा, मनमीत खुराना - फाउंडर और सीईओ , टाइम2ग्रो मीडिया और दूसरे जाने-माने स्कूल लीडरस , पॉलिसी मेकर और एजुकेशनिस्ट की मोजुदगी में प्रस्तुत किया गया।
डॉ. क़ाज़ी मुहम्मद मियां, द स्कॉलर स्कूल, दिल्ली के एडमिनिस्ट्रेटर और ऑल इंडिया एजुकेशनल मूवमेंट के एग्जीक्यूटिव मेंबर हैं। वे कई नेशनल व इंटरनेशनल एजुकेशनल ऑर्गनाइज़ेशन से भी जुड़े हैं और उन्हें पहले भी अलग-अलग एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन और ऑर्गनाइज़ेशन से कई अवॉर्ड मिल चुके हैं।

0 comments