डॉ. काजी मुहम्मद मियां "एजुकेशन लीडर्स एक्सीलेंस अवार्ड " से सम्मानित
नोएडा : स्कॉलर स्कूल दिल्ली के ऐडमिनिस्ट्रेटर व शिक्षाविद् डॉ. काजी मुहम्मद मियां को एक एजुकेशन लीडर्स समिट और पुरस्कार समारोह में "एजुकेशन लीडर्स एक्सीलेंस अवार्ड " से सम्मानित किया गया । यह समिट स्किलशेयर और एडुक्लॉड्स इंडिया एवं यूनाइटेड किंगडम द्वारा आयोजित की गई जबकि इसकी मेज़बानी नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी ने की ।
इस अवार्ड से उनको, डॉ मोनिका कपूर - पूर्व संयुक्त निदेशक सी-बी-एस-ई, सांसद- डॉ किरत प्रेमजी भाई सोलंकी ,डॉ के.एल. गंजू - महावाणिज्य कोमोरोस संघ, डॉ उमा भारद्वाज - कुलपति नोएडा अंतर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालय, लजार वोकादिनोविक-उप प्रमुख मिशन सर्बिया दूतावास , सुश्री एर्मिना रास्को (रोमानिया), डॉ इंगा खारचिलावा (जॉर्जिया), स्पर्श गर्ग-सीईओ एडुक्लॉड्स इंडिया, डॉ सीमा अंगोल - (मलेशिया) और अन्य प्रतिष्ठित राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय शिक्षाविदों की उपस्थिति में सम्मानित किया गया।
डॉ. काज़ी मुहम्मद मियां कई राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय शिक्षण संगठनों से जुड़े हुए हैं और इससे पहले भी उन्हें विभिन्न शिक्षण संस्थानों एवं संगठनों द्वारा कई सम्मानों से सम्मानित किया जा चुका है।

0 comments