सिद्धार्थनगर के डॉ मलिक अजहरुद्दीन यूरोपियन कार्डियोलॉजी सम्मेलन में भाग लेने पेरिस रवाना

पिछले दो हफ़्तों से पूर्वांचल का GBS अपनी उपलब्धियों के लिए चर्चा में है

दिल्ली /सिद्धार्थनगर : (एशिया टाइम्स ) पिछले दो हफ़्तों से पूर्वांचल का GBS अपनी उपलब्धियों के लिए चर्चा में है.ताज़ा उपलब्धि Dr. Malik Azharuddin  के हिस्से में आई है। 


दरअसल  सोशल मीडिया पर (GBS) ,गोंडा  गोरखपुर ,बस्ती, सिद्धार्थनगर, संतकबीर नगर के लिए  बोला जाता है. यह टर्मिनोलॉजी  AMU के कैंपस से निकली  है। Dr. Malik Azharuddin इन दिनों AMU के मेडिकल कालेज में ही सेवारत हैं। 


डॉ मलिक अजहरुद्दीन डीएम (कार्डियोलॉजी) एम्स, प्रोफेसर कार्डियोलॉजी जेएनएमसी, एएमयू अलीगढ़। 


पेरिस में सबसे बड़े यूरोपियन कार्डियोलॉजी सम्मेलन में भाग लेने पेरिस पहुंच रहे हैं । यूरोपियन कार्डियोलॉजी कॉन्फ्रेंस में यह उन्हें दूसरी बार आमंत्रण मिला है। दो दिन पेरिस में रहने के बाद डॉ. मलिक अमेरिकन सोसाइटी ऑफ कार्डियोलॉजिस्ट, अमेरिका का दौरा करेंगे।वह 15 से 23 मई 2023 तक देश से बाहर हैं। 

डॉ मलिक अजहरुद्दीन ग्राम कादिराबाद , तहसील डुमरियागंज, जिला सिद्दार्थ नगर से हैं. यह खबर GBS की युवा पीढ़ी के लिए बहुत अहम इस लिए भी है कि अवसर के आभाव में एक बड़ी तादाद पीछे रह जाती है और कुछ समय पर गाइडेंस ना मिल पाने से आगे नहीं बढ़ पाते। 



डॉ मलिक अजहरुद्दीन की इण्टर  तक की शिक्षा केंद्रीय विद्यालय से हुई ,कक्षा में शुमार मेधावी छात्रों में होता था। 

 डॉ मलिक अजहरुद्दीन के पिता मालिक इकरामुद्दीन  जिन्हों ने लम्बे समय तक  एक वैज्ञानिक के तौर पर देश सेवा की है के कुशल मार्गदर्शन का नतीजा है कि डॉ मलिक अजहरुद्दीन जीवन में इस बुलंदी  तक पहुंचने में कामयाब हुए हैं। 


0 comments

Leave a Reply