डॉक्टर आज़म बेग उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी नियुक्त

नई दिल्ली : डॉक्टर आजम बैग को उतर प्रदेश कांग्रेस का प्रभारी बनाए जाने पर वरिष्ठ कांग्रेस जनों की ओर से बधाईयों का सिलसिला जारी है कांग्रेस के शीर्स नेतृत्व श्री मति  प्रियांक गांधी जी, राजस्थान सरकार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी,  राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री इमरान प्रतापगढ़ी जी , उत्तर प्रदेश प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू जी, प्रभारी सचिव श्री धीरज गुर्जर जी, AICC सचिव श्री तौकीर आलम जी, विभाग के प्रदेश अध्यक्ष श्री शाहनवाज आलम जी का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए डॉक्टर आजम बेग ने विश्वास जताया है कि वह पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा जो प्रभार सौंपा गया है उसके प्रति पूरी निष्ठा और प्रतिष्ठा के साथ कार्य करेंगे।


डॉक्टर आज़म बेग AMU छात्र संघ अध्यक्ष रहने के बाद उस वक्त के एआईसीसी के महा सचिव श्री जितेंद्र प्रसाद जी और प्रोफ़ेसर जिल्लुर्रहमान साहब के द्वारा 1995  में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की थी इस बीच एक कार्यकर्ता के रूप में मध्य प्रदेश, गुजरात, उत्तर प्रदेश, बिहार, और पश्चिमी बंगाल जैसे प्रदेशो में  प्रयवेक्षक तथा 1996 से लेकर 2004,तक राजस्थान प्रदेश यूथ कांग्रेस के महा सचिव एवम उपाध्यक्ष रह चुके हैं तथा पिछले तीन वर्षो से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय संयोजक हैं। 


निश्चित ही इन्हे उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाए जाने पर संगठन को इनके अनुभव का लाभ मिलेगा उत्तर प्रदेश का प्रभार मिलने की सूचना के साथ ही डॉक्टर आजम बे दिल्ली 24 अकबर रोड स्थित कार्यालय पहुंचे और सबसे पहले आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री इमरान प्रतापगढ़ी जी आभार जताया।
उसके पश्चात ही एआईसीसी कार्यालय में कार्यकर्ताओं द्वारा डॉक्टर आजम बैग को बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया दिनांक 26 दिसंबर 2021 को आजमगढ़ शिब्ली कॉलेज में आयोजित होने वाले कौमी इगलास में शिरकत के लिए आजमगढ़ जाते हुए डॉक्टर आजम बेग ने प्रभारी सचिव श्री धीरज गुर्जर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू एआईसीसी सचिव श्री तौकीर आलम और विभाग के प्रदेश अध्यक्ष श्री शाहनवाज आलम से मिलकर उनका भी आभार जताय इस बीच डॉक्टर आजम बैग अपने तीन दिवसीय दौरे पर उत्तर प्रदेश में रहेंगे, और 28 दिसंबर दोपहर तक दिल्ली पहुंचेंगे।

0 comments

Leave a Reply