जिला प्रशासन और पुलिस की बड़ी कार्रवाई, प्रतिबंधित मांस के कारोबार की शिकायत पर छापा, बूचड़खाने सील
ग़ज़नफर इकबाल
मुजफ्फरपुर
ब्रह्मपुरा थाना अन्तर्गत मेहंदी हसन चौक के करीब आज दोपहर पुलिस और जिला प्रशासन ने मांस के दुकानों पर छापा मारा, जिससे इलाके में अचानक अफ़रा-तफ़री मच गई,कारोबारी दूकान छोड़कर भागने लगे, छापेमारी की वीडियो ग्राफी भी गयी, एसडीओ पूर्वी तुषार कुमार और डीएसपी टाऊन विनिता सिन्हा के नेतृत्व में यह कारवाई की गई, पुलिस बल की टीम भी भाड़ी मात्रा में बुलाई गई थी, मजिस्ट्रेट की निगरानी में छः दुकानों को सील किया गया है तथा मांस के सैंपल को जांच के लिए फौरेंसिक लैब भेजा गया है, वेटेरनरी डाक्टर भी मौके पर मौजूद थे, कुरैशी गली,चमरा गोदाम गली और बाटा गली में यह कारवाई की गई है,चार दुकानदारों पर ब्रह्मपुरा थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है, टाऊन डीएसपी विनिता सिन्हा ने बताया कि सैंपल की रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी तब तक सभी दुकानों को बंद रखा जाएगा,इस दौरान सभी दुकानदारों के लाइसेंस की भी जांच कराई जाएगी, उन्होंने कहा कि लिखित आवेदन मिलने पर यह कार्रवाई की गई है और आगे भी इसकी नियमित निगरानी की जाएगी, उन्होंने कहा के पहले भी जुलाई के महिने में यहां छापेमारी की गई थी जिसकी एफआईआर (84/25) ब्रह्मपुरा थाने में दर्ज है

0 comments