भारत में यूनानी चिकित्सा की स्थिति पर विस्तृत चर्चा

नई दिल्ली: श्री सर्बानंद सोनोवाल, माननीय केंद्रीय मंत्री, आयुष मंत्रालय और पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय ने भारत में यूनानी चिकित्सा की स्थिति पर अपने कार्यालय में विस्तृत चर्चा की। इस अवसर पर आयुष मंत्रालय के सचिव वैद्य राजेश कोटेचा, आयुष मंत्रालय के विशेष सचिव श्री प्रमोद कुमार पाठक उपस्थित रहे।

प्रो. आसिम अली ख़ान, महानिदेशक, केंद्रीय यूनानी चिकित्सा अनुसंधान परिषद (के.यू.चि.अ.प.) एवं  सलाहकार यूनानी (अतिरिक्त प्रभार),आयुष मंत्रालय ने एक प्रस्तुति दी और के.यू.चि.अ.प की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।एक घंटे की लंबी प्रस्तुति में प्रो. ख़ान ने बुनियादी ढांचे के विकास के साथ-साथ भारत में यूनानी चिकित्सा की शिक्षा, प्रशिक्षण, अनुसंधान और स्थिति पर प्रकाश डाला और के.यू.चि.अ.प.की अनुसंधान गतिविधियों और उपलब्धियों का ब्योरा प्रस्तुत किया।माननीय मंत्री जी ने यूनानी चिकित्सा सहित आयुष प्रणालियों को जमीनी स्तर पर प्रचारित करने के लिए प्रोत्साहित और प्रेरित किया ताकि जन -जन तक  प्रणालियों का अधिक से अधिक लाभ पहुँच सके।डॉ. मुख्तार ए. कासमी, संयुक्त सलाहकार (यूनानी), आयुष मंत्रालय, भारत सरकार और श्री के.के. सपरा, सहायक निदेशक (प्रशासन), के.यू.चि.अ.प. सहित वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में उपस्थित थे।

0 comments

Leave a Reply