दिल्ली वालों को मिली गर्मी से राहत, शुक्रवार को बारिश के आसार

नई दिल्ली : गुरुवार रात दिल्ली के कई इलाकों में बारिश होने के कारण दिल्ली के तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार के दिन भी दिल्ली पर बादल छाए रहेंगे। हल्कि बारिश के आसार हैं।

शादाब खान

नई दिल्ली : गुरुवार रात दिल्ली के कई इलाकों में बारिश होने के कारण दिल्ली के तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार के दिन भी दिल्ली पर बादल छाए रहेंगे। हल्कि बारिश के आसार हैं।

शुक्रवार के दिन न्यूनतम तापमान 29° सेल्सियस व अधिकतम तापमान 39° सेल्सियस रहेगा। गुरुवार के दिन दिल्ली का अधिकतम तापमान 40° सेल्सियस था जिसके कारण दिल्ली वालों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। हालांकि बीती रात हुई बारिश से मौसम में राहत मिली है।

बारिश के कारण दिल्ली की हवा भी साफ़ हुई है। शुक्रवार की सुबह दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 136 पर रहा जबकि गुरुवार की शाम यह 214 पर था।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई अच्छा माना जाता है। 51 और 100 संतोषजनक, 101 और 200 मध्यम, 201 से 300 खराब, 301 से 400 बहुत खराब और 401 से 500 एक्यूआई गंभीर माना जाता है।

0 comments

Leave a Reply