AIMIM के दिल्ली अध्यक्ष कलीमुल हफ़ीज़ ने दिल्ली प्रभारी सांसद इम्तियाज जलील से की मुलाक़ात ; बलीग़ नोमानी को बनाया प्रदेश महासचिव
नई दिल्ली : ऑल इंडिया मजलिस-ए- इत्तेहादुल मुस्लेमीन के , दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष, कलीमुल हफ़ीज़ ने AIMIM के दिल्ली प्रभारी और औरंगाबाद के सांसद इम्तियाज़ जलील से साउथ एवेन्यू पर उनके कार्यालय में मुलाकात की।
दिल्ली अध्यक्ष बनने के बाद प्रदेश प्रभारी से ये उनकी पहली मुलाक़ात थी. दोनों नेताओं ने दिल्ली के राजनीतिक हालात पर गहन विचार विमर्श किया ।
प्रेस रिलीज़ के माध्यम से मीडिया को बताया है कि मीटिंग में दिल्ली नगर निगम के आगामी चुनाव और दिल्ली में मजलिस के विस्तार पर गहन चर्चा की गई है ।
मीटिंग में बलीग़ नोमानी को AIMIM का दिल्ली प्रदेश महासचिव बनाने की भी घोषणा की गई है ।

0 comments