सोमवार से शुरू हो रही है दिल्ली मेट्रो सेवा, यहां पढ़िये यात्रा से जुड़ी हर डिटेल

सोमवार से शुरू हो रही है दिल्ली मेट्रो सेवा, यहां पढ़िये यात्रा से जुड़ी हर डिटेल 

 

नई दिल्ली ।  दिल्ली मेट्रो रेल निगम (Delhi Metro Rail Corporation) आगामी सोमवार से दिल्ली-एनसीआर में मेट्रो सेवाएं शुरू करने जा रहा है। अगर आपको अब भी नए नियमों और दिशा-निर्देशों का पता नही है? तो यह स्टोरी जरूर पढ़ें। मेट्रो स्टेशन और ट्रेन में यात्रियों को कैसे प्रवेश मिलेगा? कितने अंतराल में ट्रेन चलेंगी? अगर फेसमास्क नहीं लेकर आए तो क्या होगा? या फिर सैनिटाइजर की व्यवस्था होगी या नहीं? यह सारी जानकारी हम यहां पर दे रहे हैं।

 

किराया भुगतान

टोकन की सुविधा नहीं होगी, सिर्फ स्मार्ट कार्ड मान्य होगा। एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर मोबाइल फोन  से क्यूआर कोड स्कैन कर सकेंगे।

ग्राहक सेवा केंद्र से नए स्मार्ट कार्ड के जरिये स्मार्ट कार्ड रिचार्ज के तरीके

ग्राहक सेवा केंद्र (पीओएस मशीन)टिकट वेंडिंग मशीन (टीवीएम) डीएमआरसी की वेबसाइट से ऑनलाइन रिचार्ज कर सकेंगे।पेटीएम, ऑटोपे स्मार्ट कार्ड व अन्य एप उपलब्ध होंगे।

.

Advertisement: 14:19

पार्किंग व फीडर बसें

पार्किंग सेवा व फीडर बसें अगले आदेश तक उपलब्ध नहीं होंगी

प्रवेश व निकास

प्रत्येक स्टेशन पर सिर्फ एक या दो गेट ही खुले रहेंगे

गेट के बारे में सूचना

डीएमआरसी की वेबसाइट व इसके आधिकारिक ट्विटर हैंडल एवं फेसबुक पर उपलब्ध होगी

 

मेट्रो स्टेशनों के भीतर आउटलेट को सरकारी दिशा-निर्देशों के अनुसार संचालित करने की अनुमति होगी शारीरिक दूरी का पालन कराना अनिवार्य होगा

फेस मास्क

  • फेस मास्क लगाना अनिवार्य होगा
  • मुंह और नाक को ढककर रखना होगा
  • मास्क मेट्रो स्टेशन पर भी उपलब्ध होगा
  • आरोग्य सेतु एप को चालू रखना होगा
  • एप को लगातार अपडेट करते रहना होगा

सैनिटाइजेशन

  • स्टेशन पहुंचने पर हाथ सैनिटाइज करना होगा
  • सुरक्षा जांच से पहले सामान भी सैनिटाइज किया जाएगा

अलग स्टॉल पर रखी जाएगी सैनिटाइजर स्प्रे मशीन

  • 45 स्टेशनों पर ऑटो थर्मल सह हैंड सैनिटाइजेशन मशीन उपलब्ध होंगी, जबकि शेष मेट्रो स्टेशनों पर ऑटो सैनिटाइजर डिस्पेंसर होंगे

थर्मल स्क्रीनिंग

 

  • थर्मल स्क्रीनिंग भी की जाएगी
  • 45 स्टेशनों पर उपलब्ध होंगी ऑटो थर्मल सह हैंड सैनिटाइजेशन मशीन
  • इन स्टेशनों पर थर्मल गन से होगी स्क्रीनिंग
  • बुखार या कोरोना के लक्षण होने पर यात्रा की अनुमति नहीं दी जाएगी

पीपीई किट

  • सभी मेट्रो स्टेशनों पर पांच सेट पीपीई किट उपलब्ध होंगे
  • यात्री को बुखार या कोरोना का लक्षण होने पर मेट्रो कर्मी पीपीई किट पहनकर उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराएंगे

शारीरिक दूरी

  • मेट्रो स्टेशनों व प्लेटफार्म पर करना होगा पालन
  • प्रवेश गेट, कस्टमर केयर, सुरक्षा जांच गेट, एएफसी गेट पर चिह्न बनाए गए हैं

सुरक्षा जांच

  • सुरक्षाकर्मी मेटल डिटेक्टर से कुछ दूरी पर खड़े होकर जांच करेंगे
  • यात्री के मेटल डिटेक्टर से गुजरने के बाद हैंडहेल्ड मशीन से भी होगी जांच
  • हैंडहेल्ड मशीन यात्री के शरीर को स्पर्श नहीं करेगी
  • यात्रियों को पर्स, चाबी, इत्यादि जेब में रखी वस्तुएं जांच के वक्त हाथ में रखनी होंगी
  • पहले के मुकाबले सुरक्षा जांच में थोड़ा समय लग सकता है

लिफ्ट

 

एक बार में 2-3 व्यक्तियों को ही लिफ्ट के इस्तेमाल की अनुमति होगी

16 मेट्रो स्टेशनों की 50 लिफ्ट में पैर से प्रयोग में आने वाले स्विच (पैडल स्विच) होंगे

स्टेशन व पैडल स्विच युक्त लिफ्ट की संख्या

स्वचालित सीढ़ियां

  • स्वचालित सीढ़ी के एक पायदान पर एक यात्री
  • सीढ़ी पर यात्रियों को एक सीढ़ी छोड़कर खड़े होने की अनुमति होगी

एसी सिस्टम

 

  • मेट्रो स्टेशनों पर सुबह 4.30 से सुबह 8.30 बजे तक एसी वेंटिलेशन मोड पर चलेगा और सौ फीसद स्वच्छ हवा देगा
  • सुबह 8.30 से 10.30 बजे तक कूलिंग मोड पर चलेगा और सौ फीसद स्वच्छ हवा देगा
  • सुबह 10.30 से शाम 4.30 बजे तक एसी कूलिंग मोड पर चलेगा और सिर्फ दस फीसद स्वच्छ हवा मिलेगी
  • शाम 4.30 से शाम 7.00 बजे तक एसी कूलिंग मोड पर चलते हुए सौ फीसद स्वच्छ हवा देगा
  • शाम 7.00 बजे से सुबह 7.00 बजे तक एसी सिर्फ वेंटिलेशन मोड पर चलेगा और सौ फीसद स्वच्छ हवा देगा

 

जागरूकता

  • क्या करें, क्या न करें को लेकर स्टेशनों पर नियमित उद्घोषणा की जाएगी
  • डीएमआरसी ने तैयार किए हैं 12 तरह के संदेश
  • एलईडी स्क्रीन के माध्यम से भी संक्रमण से बचाव के उपायों को लेकर लघु फिल्में दिखाई जाएंगी

 स्वच्छता

  • स्टेशनों की साफ-सफाई सुनिश्चित करने के लिए कुल 800 अधिकारियों-कर्मचारियोंकी होगी जिम्मेदारी
  • प्रत्येक चार घंटे पर स्टेशन पर प्लेटफार्म, सीढ़ी, शीशे, स्टील की रेलिंग, फर्श व शौचालय, इत्यादि को संक्रमणरहित किया जाएगा
  • लिफ्ट, लिफ्ट के स्विच, स्वचालित सीढ़ियों की हैंड रेल, एएफसी गेट, कस्टमर केयर काउंटर को प्रत्येक चार घंटे में संक्रमणमुक्त किया जाएगा
  • मेट्रो का परिचालन बंद होने के बाद रात्रि में पूरे स्टेशन की सफाई की जाएगी व संक्रमणमुक्त किया जाएगा

 

0 comments

Leave a Reply