जमाअत इस्लामी हिन्द के प्रतिनिधिमंडल ने जोशीमठ का दौरा किया

राहत कार्य में हर संभव सहयोग प्रदान करने का किया वादा

नई दिल्ली: जमाअत इस्लामी हिन्द का  एक प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रिय सचिव मोहम्मद अहमद के नेतृत्व में जोशीमठ (उत्तराखंड) का दौरा किया  , प्रतिनिधिमंडल में जमात के  राष्ट्रिय सचिव  मोहम्मद अहमद ,मोहम्मद  नैय्यर ,सहायक सचिव  इनामुर्रहमान शामिल थे.

 भूस्खलन व अन्य कारणों से जोशीमठ में बड़ी संख्या में घर नष्ट हो गए हैं, ऐसे में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, प्रशासन द्वारा सैकड़ों घरों को चिन्हित कर खाली करा दिया गया है, जिन्हें तोड़ने की तैयारी की जा रही है.

पीड़ितों की ओर से जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले अपनी मांगों को लेकर तहसील कार्यालय पर प्रदर्शन किया जा रहा है. जमाअत पीड़ितों के साथ है, जमाअत इस्लामी हिन्द राहत कार्य में हर संभव सहयोग प्रदान करेगी. प्रतिनिधिमंडल ने मांग की वहां उपस्थित शासन एवं प्रशासन के अधिकारी मानवीय आधार पर पीड़ितों के पुनर्वास में अधिक से अधिक सहयोग करें, उनकी समस्याओं के समाधान में अधिक गंभीरता एवं सक्रियता दिखाएं.

प्रतिनिधिमंडल ने जोशीमठ के पदाधिकारियों से भी मुलाकात की और उनके साथ एकजुटता और सहानुभूति व्यक्त की. इस पर जोशीमठ के अधिकारियों ने बड़ी खुशी जाहिर की कि आप इस विपदा की घड़ी में यहां आए. उन्होंने आगे कहा कि इस अवसर पर धर्म और राष्ट्रीयता के भेदभाव के बिना सहयोग के साथ मिलकर काम करने की जरूरत है.

प्रतिनिधिमंडल ने जोशीमठ के मुस्लिम पदाधिकारियों से भी मुलाकात कर उनका हाल जाना और उन्हें सहयोग का आश्वासन दिया.

 

0 comments

Leave a Reply