ईरान के बंदरगाह पर विस्फोट में मरने वालों की संख्या 28 हुई, 800 से ज्यादा घायल
ईरान के सबसे बड़े व्यवसायिक बंदरगाह बंदर अब्बास पर हुए भीषण विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़कर 28 हो गई है, जबकि 800 से अधिक लोग घायल हुए हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शुरुआती जांच में पता चला है कि घटनास्थल पर ज्वलनशील पदार्थों के स्टोरेज में लापरवाही से यह हादसा हुआ।
ईरानी अधिकारियों ने बताया कि यह विस्फोट बंदर अब्बास पोर्ट के ठीक बाहर शाहिद राजाई पोर्ट के सिना कंटेनर यार्ड में हुआ। यहां पर ट्रांसपोर्ट कंटेनर्स को रखा जाता है, जिसमें ऑयल और अन्य पेट्रोकेमिकल फेसिलिटी भी है।
ईरानी मीडिया ने बताया कि विस्फोट की वजह से किसी एनर्जी इन्फ्रास्ट्रक्चर को नुकसान नहीं पहुंचा। ईरान को अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों की वजह से जरूरी इक्विपमेंट नहीं मिल पाते हैं, इस वजह से यहां पर अक्सर इंडस्ट्रीयल दुर्घटनाएं होती रहती हैं।

0 comments