सड़क दुर्घटना में मुज़फ्फरपुर के दवा व्यवसायी इरशाद हसन की मौत

मुज़फ्फरपुर : ( गजनफर इकबाल )  गायघाट थाना अंतर्गत बेनीबाद के रहने वाले सवर्गीय महमूदल हसन के 50 वर्षीय पुत्र इरशाद हसन  की सड़क दुर्घटना में मौत हो गइ, वह व्यवसाय के सिलसिले से गायघाट में किसी चिकित्सक से मिलने जा रहे थे.

मुजफ्फरपुर-दरभंगा एनएच-57 पर हनुमान नगर के नजदीक विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार बाइकसवार ने इनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी जिससे दोनो सडक़ पर गिर गये,तत्काल उपचार के लिय गायघाट बलौक अस्पताल लेजाया गया जहाँ चिकित्सकों ने एस.के एम.सी.एच,मुजफ्फरपुर जाने की सलाह दी,जहाँ पहुंचने से पहले ही इन्होंने दम तोर दिया,चिकित्सकों ने अहियापुर थाना को सूचना दी तथा पुलिस रिपोर्ट और पोस्ट मारटम कराकर स्वजनों को सौंप दिया,बाद में बेनीबाद ओपी को भी इस संबंध में सूचना दी गई,परिवार वाले इस घटना से काफी आहत हैं,परिवार के सदस्यों और ग्रामीणों नें मुआवजे के लिये प्रशासन से मदद मांगी है,

स्थानीय जन प्रतिनिधियों ने भी परिवार के सदस्यों के साथ सहानुभूति जताई है, वहीं दूसरे बाइकसवार की भी हालत नाजुक बनी हुई है,इरशाद हसन चार भाईयों में सबसे छोटे थे,दवा व्यवसाय के साथ-साथ खेती-बाड़ी भी करते थे,बिहार विशवविद्यालय से एम .बी .ए की पढ़ाई के बाद विदेश में नौकरी करने चले गये,बाद में परिवार वालों के कहने पर गांव में ही दवा का व्यवसाय शुरु किया,अचानक हुई इस मौत से पूरा इलाका सदमे में है,

1 comments

  • Sami

    He was a great man with kind hearted. I am speach less on his death . May Allah (swt) give you place in Jannat ul Firdos.

Leave a Reply