DUSU Election: प्राइवेट ईवीएम पर हाईकोर्ट का केंद्र सरकार और डीयू समेत कई को नोटिस
दिल्ली हाई कोर्ट ने डीयूएसयू चुनावों के दौरान प्राइवेट ईवीएम के इस्तेमाल पर केंद्र सरकार, दिल्ली विश्वविद्यालय, डीयूएसयू अध्यक्ष और अन्य को नोटिस जारी किया है। दिल्ली हाई कोर्ट ने फिलहाल चुनाव में इस्तेमाल किए गए ईवीएम को सुरक्षित रखने के लिए केंद्र को निर्देश दिया है।
बता दें कि कुछ कैंडिडेट्स ने प्राइवेट ईवीएम पर सवाल उठाते हुए दिल्ली हाई कोर्ट में अर्ज़ी दायर की थी। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव परिणाम को दिल्ली हाई कोर्ट में चुनौती दी गई है।
तीन उम्मीदवारों ने अर्ज़ी दायर कर ईवीएम से छेड़छाड़ का आरोप लगाया गया है। साथ ही, उन्होंने सवाल किया है कि निजी तौर पर खरीदी गई ईवीएम का इस्तेमाल 12 सितंबर को हुए डूसू चुनावों में कैसे किया जा सकता है। अपनी अर्ज़ी में उम्मीदवारों ने डूसू चुनाव में इस्तेमाल में लाई गई ईवीएम सुरक्षित रखने का भी अनुरोध किया है
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के 13 सितंबर को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) को अध्यक्ष सहित चार में से कुल तीन सीटें हासिल हुई हैं। कांग्रेस से जुड़े छात्र संगठन एनएसयूआई को सिर्फ एक सीट मिली है।

0 comments