साउथ ईस्ट दिल्ली जिले की डी एम हरलीन कौर ने 'ह्यूमन वेलफेयर फाउंडेशन' को सम्मानित किया
नई दिल्ली: कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन से प्रभावित लोगों को हर संभव मदद के लिए 'ह्यूमन वेलफेयर फाउंडेशन नई दिल्ली' को दक्षिण पूर्वी दिल्ली जिले की डीएम सुश्री हरलीन कौर ने सम्मानित किया है । आज डी एम कार्यालय में ह्यूमन वेलफेयर फाउंडेशन के सी ई ओ पी के नोफल ने सराहना का प्रमाण पत्र प्राप्त किया।
मालूम हो कि 'ह्यूमन वेलफेयर फाउंडेशन' ने दक्षिण पूर्वी दिल्ली जिले के डी एम कार्यालय के साथ मिलकर दिल्ली में बड़ी संख्या में जरूरतमंदों और मजदूरों को राशन, तैयार भोजन, सैनिटाइजर और मास्क वितरित किए।
जिला मजिस्ट्रेट ने फाउंडेशन की सेवाओं की सराहना की और आशा व्यक्त की कि आने वाले दिनों में एन जी ओ इसी समर्पण के साथ काम जारी रखेगा, और दूसरों को मोटिवेशन का एक स्रोत भी बनेगा ।
फाउंडेशन के सी ई ओ पी के नोफल ने फाउंडेशन की टीम को श्रेय देते हुए कहा कि यह तभी संभव हुआ है, जब हमारी टीम ने खतरे की परवाह किए बिना दिन-रात एक करके काम किया । उन्हों ने कहा निस्संदेह, जिलाधिकारी महोदया के इस प्रोत्साहन से हमारी पूरी टीम को नई ऊर्जा मिलेगी।

0 comments