अपराधियों के हौसले बुलंद- हथियार के बल पर बदमाश दुकान से नकदी व जेवरात लूटकर फरार
अपराधियों के हौसले बुलंद- हथियार के बल पर बदमाश दुकान से नकदी व जेवरात लूटकर फरार
बस्ती | उत्तर प्रदेश में बस्ती जिले के पैकोलिया क्षेत्र में बदमाश एक महिला दुकानदार को पिस्तौल दिखा कर नकदी और जेवरात लूटकर फरार हो गये।
पुलिस सूत्रों ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नगर पंचायत बभनान वार्ड नम्बर 6 में आज महिला दुकानदार गीता देवी अपनी दुकान पर रोज की भांति बैठी थी । उस बीच हेलमेट लगाये दो बदमाश आये और पिस्तौल दिखा कर दुकान से 36 हजार रूपया नगद तथा जेवरात लूटकर ले गये है।
उन्होंने बताया कि आसपास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंघाली जा रही है। पुलिस का दावा है बदमाशों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा। पुलिस लुटेरों की तलाश कर रही है।

0 comments