मुण्डेरवा चीनी मिल के बॉयलर ट्यूब फटने से पेराई ठप- काम काज में आई रुकावट

मुण्डेरवा चीनी मिल के बॉयलर ट्यूब फटने से पेराई ठप- काम काज में आई रुकावट

बस्ती 5 जनवरी : उत्तर प्रदेश में बस्ती जिले के मुण्डेरवा चीनी मिल का बॉयलर ट्यूब फटने के कारण तीन दिनो से पेराई ठप पड़ी है।मिल के प्रधान प्रबन्धक ब्रजेन्द्र द्विवेदी ने मंगलवार को बताया कि बायलर ट्यूब फटने के कारण तीन दिनो से पेराई नही हो पा रही है। इसको सही करने के लिए बाहर से टीम बुलाई गयी है। आज शाम तक मरम्मत का काम पूरा होने के आसार हैं।चीनी मिल से सम्बंधित सभी गन्ना क्रय केन्द्रो पर तौल अभी बन्द करा दिया गया है। मिल के गेट पर लगे पब्लिक एड्रेस सिस्टम के जरिये किसानो को पेराई में आयी समस्या की जानकारी दी जा रही है। उन्हे बताया जा रहा है कि जैसे ही मिल मे पेराई शुरू की जायेगी त्वरित गन्ना खरीद शुरू कर दिया जायेगा। गौरतलब हो कि इससे पहले भी बॉयलर ट्यूब फटने के कारण दिसम्बर में करीब चार दिन तक पेराई ठप हो गयी थी।

0 comments

Leave a Reply