कोविड-19 : देश में कुल 85940 पॉजिटिव मामलों की पुष्टि, अब तक 2752 लोगों ने गंवाई जान

नई दिल्ली : चीन से शुरू हुए कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी का कहर भारत में लगातार फैल रहा है। देश में इस वायरस की चपेट में आने वाले मरीजों की संख्या थमने का नाम नहीं ले रहा है। कोरोना से देश में संक्रमितों और मृतकों की संख्या में लगातार तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। अब तक भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या 86 हजार के करीब पहुंच चुका है वहीं इस महामारी से 2752 लोगों की मौत हो चुकी है।

शनिवार को स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़े के अनुसार भारत में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 85940 तक पहुंच गई है वहीं अब तक इस वायरस से 2752 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में पिछले 24 घंटों के दौरान 3970 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों की संख्या 86000 के करीब हो गया है। इस दौरान कोरोना संक्रमण के कारण 103 लोगों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 2700 के पार हो चुका है।

मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़े के अनुसार कोरोना संक्रमितों और मृतकों की संख्या में शुक्रवार की तुलना में शनिवार को बढ़ोतरी हुई है। भारत में पिछले मंगलवार से  संक्रमितों के रिकॉर्ड तोड़आंकड़े आ रहे है। हालांकि स्वास्थ्य मंत्रालय  द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक कोरोना से संक्रमित लोगों के स्वस्थ होने की रफ्तार भी तेज हुई है 85940 मामलों में 53035 कोरोना के सक्रिय केस हैं और 30153 ऐसे मरीज हैं जिन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।


मंत्रालय के अनुसार कोरोना वायरस देश के 32 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में फैल चुका है। वायरस का असर कई राज्यों में अधिक देखने को मिल रहा है। भारत अब अधिक संक्रमण के आंकड़ों वाले देशों की सूची में 12वें स्थान पर पहुंच गया है। बता दें कि कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने के लिए केंद्र और राज्य सरकारों के तरफ से तमाम कोशिशें की जा रही है।

बता दें कि इस खतरनाक वायरस के फैलाव को रोकने के लिए सरकार के तरफ से हरसंभव प्रयास किया जा रहा है इसके बावजूद कोरोना का प्रकोप लगातार बरकरार है। केंद्र सरकार ने कोरोना संक्रमण का फैलाव देखते हुए देशभर में 17 मई तक के लिए लॉकडाउन जारी है। लॉकडाउन के तीसरे चरण के दौरान  कुछ रियायतें भी मिल रही है। देशभर में आवाजाही पर बंदिशों के साथ लोगों के लिए मास्क पहनना जरूरी कर दिया गया है। इसके अलावा सोशल डिस्टैन्सिंग का पालन करना भी अनिवार्य कर दिया गया है। वहीं मंगलवार को पीएम मोदी ने अपने संबोधन में लॉकडाउन 4.0 का संकेत दिया।


पीएम मोदी ने कहा कि लॉकडाउन का चौथा चरण नए रंग रूप में होगा, नए नियम वाला होगा। उन्होंने कहा कि राज्यों से जो हमें सुझाव मिल रहे हैं, इससे जुड़ी जानकारी लोगों को 18 मई से पहले दे दी जाएगी। पीएम मोदी ने कहा कि मुझे पूरी भरोसा है कि नियमों का पालन करते हुए हम कोरोना वायरस से लड़ेंगे भी और आगे भी बढ़ेंगे। 

 

0 comments

Leave a Reply