इम्पार इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में मुस्लिम सामुदायिक सुधार एजेंडा पर परामर्श बैठ किया

नई दिल्ली : इम्पार ने कल नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में मुस्लिम सामुदायिक सुधार एजेंडा पर पहली परामर्श बैठक का आयोजन कियाI विचार-विमर्श में न्यायमूर्ति इकबाल अंसारी, पूर्व मुख्य न्यायाधीश, पटना उच्च न्यायालय, श्री सिराज कुरैशी, अध्यक्ष, इंडिया इस्लामिक सेंटर, न्यायमूर्ति आईएम कुद्दूसी, पूर्व न्यायाधीश ओडिशा उच्च न्यायालय, श्री ख्वाजा शाहिद, पूर्व कुलपति, मानू, प्रो. एसएम साजिद, पूर्व रजिस्ट्रार, जामिया मिलिया, श्री जावेद यूनुस, भारत प्रतिनिधि, सऊदी अरामको, श्री सिराज चौधरी, बोर्ड सदस्य, टाटा बेवरेजेज लिमिटेड और डॉ एमजे खान, अध्यक्ष, इम्पार व अन्य ने शिरकत कीI

इम्पार टीम ने 25 सूत्रीय सुधार एजेंडा प्रस्तुत  किया तथा सुधार कार्यक्रमों को चरणबद्ध और प्राथमिकता के आधार पर जमींन पर उतारने की रूपरेखा पर चर्चा कियाI इसे जल्द ही टिप्पणियों और सुझावों के लिए इम्पार सदस्यों के साथ साझा किया जाएगा और बाद में अंतिम रूप देने से पहले व्यापक रूप से प्रसारित किया जाएगा। सुधारों का उद्देश्य मुसलमानों की बेहतर छवि बनाना और समुदायों के बीच समझ पैदा करना और हमारे समाज में फैली कुरीतियों और बुरी प्रथाओं को दूर करके राष्ट्र निर्माण में मुस्लिम समाज की भूमिका को बढ़ाना है।

1 comments

  • Shaikh Muktar

    5000 - 8000 Mbbs in all streams
    30000 Engineers in all field
    200 sports star in all fields
    200 Scientist
    1000 PHD scholars..
    1000 IAS
    2000 IPS.......

    1 lakh Health workers
    2000-5000 NGO's
    50000 in bureaucracy
    4000 trained Politician
    Nothing is required, if we achieve this goal
    .

Leave a Reply