कांग्रेस आलाकमान ने दी शिबली मंजूर को नई जिम्मेदारी
कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खरगे के अनुमोदन उपरांत अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी अल्पसंख्यक विभाग की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की सूची जारी की गई है, जिसमें शिबली मंजूर को राष्ट्रीय ज्वाइंट कोऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
ज्ञात हो के शिबली मंजूर पूर्व में बिहार प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के उपाध्यक्ष सह संगठन प्रभारी रहे हैं। भागलपुर के निवासी शिबली मंजूर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से ही छात्र राजनीति में सक्रिय रहे।
तथा विभिन्न सामाजिक कार्यों एवं राजनीतिक पदों पे रहते हुए देश और समाज में अपना योगदान देते रहे हैं।
अपने धन्यवाद ज्ञापन में शिबली मंजूर ने कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व श्रीमती सोनिया गांधी, श्री मल्लिकार्जुन खरगे, श्री राहुल गांधी, श्री के सी वेणुगोपाल, श्री के राजू एवं विशेष रूप से श्री इमरान प्रतापगढ़ी का इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देने हेतु धन्यवाद अर्पण किया।
उन्होंने कहा के कांग्रेस पार्टी को सशक्त करने तथा जनहित की राजनीति को आगे बढ़ाने की अपनी वचनबद्धता का पालन करते रहेंगे।

0 comments