चीन में पाकिस्तानी PM के सामने पहलगाम हमले की निंदा:SCO मेंबर बोले- आतंकियों को सजा देना जरूरी; पुतिन-मोदी की कार में 45 मिनट सीक्रेट बातचीत

चीन में SCO समिट के दूसरे दिन भारत को बड़ी सफलता मिली है। यहां पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ भी मौजूदगी में पहलगाम हमले की निंदा की गई।

 

SCO के घोषणा पत्र में कहा गया कि इस हमले के अपराधियों, आयोजकों और उन्हें समर्थन देने वालों को सजा दिलाना जरूरी है। इस साल 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने 26 पर्यटकों की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

गौरतलब है कि इससे पहले जून में हुई रक्षा मंत्रियों की बैठक के दौरान SCO के घोषणापत्र में पहलगाम हमले का जिक्र भी नहीं था। इसे लेकर भारत ने नाराजगी जताई थी। साथ ही इस पर साइन करने से इनकार कर दिया था।

वहीं, रूसी राष्ट्रपति पुतिन और पीएम मोदी एक ही कार में बैठकर द्विपक्षीय बातचीत के लिए पहुंचे। इस बैठक में पुतिन की आगामी भारत यात्रा पर चर्चा की गई।

कई रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि मीटिंग से पहले दोनों नेताओं ने 45 मिनट तक कार में बैठकर सीक्रेट बातचीत की थी।

SCO समिट से जुड़ी 5 तस्वीरें... 

मोदी, पुतिन और जिनपिंग फोटो सेशन के बाद एकसाथ दिखे।
मोदी, पुतिन और जिनपिंग फोटो सेशन के बाद एकसाथ दिखे।
मोदी, जिनपिंग और पुतिन SCO सत्र को संबोधित करने के लिए जाते हुए।
मोदी, जिनपिंग और पुतिन SCO सत्र को संबोधित करने के लिए जाते हुए।
पुतिन और मोदी ने एक दूसरे को गले लगाया।
पुतिन और मोदी ने एक दूसरे को गले लगाया।
SCO मंच पर पुतिन से बात करते रहे मोदी, बाजू में खड़े पाकिस्तानी PM शहबाज टकटकी लगाए देखते रहे।
SCO मंच पर पुतिन से बात करते रहे मोदी, बाजू में खड़े पाकिस्तानी PM शहबाज टकटकी लगाए देखते रहे।
SCO की बैठक से पहले सदस्य देशों के नेता फोटो सेशन में शामिल हुए।
SCO की बैठक से पहले सदस्य देशों के नेता फोटो सेशन में शामिल हुए।

मोदी बोले- कुछ देशों को आतंकवाद के खुले समर्थन की छूट क्यों

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन दौरे के आखिरी दिन SCO की बैठक को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने आतंकवाद को दुनिया के लिए खतरा बताया।

उन्होंने पहलगाम हमले का जिक्र करते हुए इसे आतंकवाद का सबसे बुरा रूप बताया। मोदी ने कहा कि भारत आतंकवाद को पिछले चार दशकों से झेल रहा है।

पीएम ने सवाल उठाया कि कुछ देशों का आतंकवाद को खुला समर्थन कैसे स्वीकार किया जा रहा है।

मोदी के चीन दौरे से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए...

अपडेट्स

05:47 PM1 सितम्बर 2025
SCO सम्मेलन के दूसरे दिन की 7 मुख्य बातें...
  1. पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ भी मौजूदगी में पहलगाम हमले की निंदा की गई।
  2. घोषणा पत्र में कहा गया कि हमले के अपराधियों और उन्हें समर्थन देने वालों को सजा दिलाना जरूरी।
  3. पीएम मोदी ने पहलगाम हमले का जिक्र करते हुए इसे आतंकवाद का सबसे बुरा रूप बताया।
  4. चीनी राष्ट्रपति ने SCO देशों के लिए 281 मिलियन डॉलर की ग्रांट देने की घोषणा की।
  5. राष्ट्रपति पुतिन और पीएम मोदी एक ही कार में बैठकर द्विपक्षीय बातचीत के लिए पहुंचे।
  6. पुतिन से मुलाकात के दौरान मोदी ने कहा कि भारत और रूस लगातार यूक्रेन संघर्ष पर चर्चा कर रहे हैं।
  7. रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों नेताओं ने 45 मिनट तक कार में बैठकर सीक्रेट बातचीत की थी।
02:58 PM1 सितम्बर 2025
पाकिस्तानी पीएम शहबाज ने SCO समिट में भारत पर साधा निशाना

SCO समिट में पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने सोमवार को क्षेत्रीय शांति और सहयोग पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान सभी SCO सदस्यों और पड़ोसी देशों की संप्रभुता और अखंडता का सम्मान करता है।

शरीफ ने भारत पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले कुछ महीनों में हमारे क्षेत्र में परेशान करने वाली घटनाएं हुई हैं। उन्होंने मई में भारत के सिंधु जल संधि को निलंबित करने के कदम का जिक्र करते हुए कहा कि सभी SCO सदस्यों को द्विपक्षीय संधियों का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘पानी के उचित हिस्से तक पहुंच SCO के सुचारू कामकाज को मजबूत करेगी।

प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान में हाल की बाढ़ और भारी बारिश से हुए नुकसान का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि बाढ़ ने भारी तबाही मचाई, जिसमें लोगों की जान, पशुधन, बुनियादी ढांचे और फसलों को नुकसान हुआ। उन्होंने चीन के समर्थन की सराहना की।

शरीफ ने अफगानिस्तान पर कहा कि हमे एक शांत और स्थिर अफगानिस्तान की जरूरत है। उन्होंने चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (CPEC) को क्षेत्रीय कनेक्टिविटी और आर्थिक एकीकरण के लिए महत्वपूर्ण बताया।

 

 

 

 

 

courtesy:www.bhaskar.com

 

0 comments

Leave a Reply