जहां भी पीएमजीकेएवाई के तहत जून तक के अनाज का वितरण जल्द से जल्द पूरा करें/रामविलास पासवान

 
एम् निजामुद्दीन 
नई दिल्ली (करनेजी वॉइस न्यूज़ एजेंसी )  केन्द्रीय उपभोक्ता मामले खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री रामविलास पासवान ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को 5 महीने और बढ़ाकर नवंबर 2020 तक जारी रखने के लिए धन्यवाद दिया है। इससे 80 करोड़ से अधिक लाभार्थियों को संकट के इस समय और आनेवाले कृषि और त्योहारों के सीजन में काफी बड़ी राहत मिलेगी।
पासवान ने सभी राज्यों से भी आग्रह किया है कि जहां भी पीएमजीकेएवाई के तहत जून तक के अनाज का वितरण पूरा नहीं हो पाया है वहां तत्परता दिखाते हुए जून तक का वितरण जल्द से जल्द पूरा करें और तत्काल प्रभाव से आगे के महीनों के लिए FCI से खाद्यान्न का उठाव शुरू कर दें। हर जगह पर्याप्त मात्रा में खाद्यान्न का स्टॉक मौजूद है।

 


 
 
 

0 comments

Leave a Reply