दिल्ली-नोएडा हाइवे पर फव्वारा और कार पार्किंग से भारी ट्रैफिक जाम की कई विभागों को दी गई शिकायत
जसोला निवासी शहज़ाद अली ने शिकायत दर्ज कराई है
एशिया टाइम्स न्यूज़ ब्यूरो
नई दिल्ली | जसोला निवासी शहज़ाद अली ने दिल्ली-नोएडा हाइवे पर शाहीन बाग के पास बने फव्वारे और कार पार्किंग के खिलाफ गंभीर शिकायत दर्ज कराई है। उनका कहना है कि यह अवैध है , इस निर्माण से भारी ट्रैफिक जाम लग रहा है और रोज़ाना सफर करने वालों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
कई विभागों को दी शिकायत
शहज़ाद अली ने अपनी शिकायत एमसीडी आयुक्त, वीसी डीडीए और दिल्ली पुलिस आयुक्त सहित कई अधिकारियों को ईमेल के ज़रिए भेजी।
उन्होंने बताया कि शाहीन बाग की नाला रोड के पास हाईवे 13A पर फव्वारा और पार्किंग जोन सड़क की जगह घेर कर बनाए गए हैं, जिससे ट्रैफिक बाधित हो रही है।
उन्होंने लिखा,
“एमसीडी द्वारा बनाए गए फव्वारे और कार पार्किंग से यातायात बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। हर दिन लाखों वाहन इस हाइवे से गुजरते हैं और अब दो किलोमीटर तक ट्रैफिक जाम लग रहा है।”
शिकायत के साथ उन्होंने फोटो साक्ष्य भी साझा किए हैं, जिनमें वाहनों की लंबी कतारें देखी जा सकती हैं।
हाई कोर्ट के आदेश पर भी नहीं हुई कार्रवाई
शहज़ाद अली ने अपनी शिकायत में यह भी उल्लेख किया कि दिल्ली हाई कोर्ट ने पहले ही एक मामले (W.P. (C) 3380/2022) में सरकारी एजेंसियों को फव्वारे की वैधता की जांच करने के आदेश दिए थे। लेकिन, उनका कहना है कि अदालत के निर्देशों के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
तत्काल कार्रवाई की मांग
शिकायतकर्ता ने एमसीडी, डीडीए और दिल्ली पुलिस से अपील की है कि वे तुरंत अवैध निर्माण हटाएं और दिल्ली-नोएडा हाइवे पर यातायात सुचारु रूप से चालू करें।

0 comments