मुस्लिम समाज की छवि सुधारने को 30 ज़िलों में बनेंगे कम्युनिटी सेंटर : एम जे खान 'इम्पार' स्वयं सुधार, समाज सुधार सहित 3 बिंदु कार्यक्रम चलाएगा

अरविंद नेब की रिपोर्ट

सहारनपुर। इंडियन चेम्बर ऑफ फ़ूड एंड एग्रीकल्चर के चेयर मेन एवम इंडियन मुस्लिम फ़ॉर प्रोग्रेस एंड रिफॉर्म्स (इम्पार) के संस्थापक चेयरमेन डॉक्टर एम जे खान ने पत्रकारों से एक औपचारिक भेंट में बताया कि देश के 30 जिलों में इम्पार के कम्युनिटी सेंटर विकसित कर समाज का उत्थान प्रारम्भ करने की केसरी योजना है।

एक निजी वैवाहिक कार्यक्रम में आये डॉक्टर एम जे खान ने बताया कि समाज के प्रति व्याप्त धारणा को बदलने एवम युवाओ की सकारात्मक ऊर्जा का उपयोग समाज के उन्नयन की दिशा में किये जाने की कार्य योजना बनाई गई है। अम्बाला रोड स्थित एक होटल में पत्रकारों से वार्ता करते हुए डॉक्टर खान का कहना था कि इसको व्यवहारिक रूप देने के लिए भारत के 500 मुस्लिम बुद्धिजीवियों की संस्था इम्पार का उद्देश्य समाज को डॉक्टर अब्दुल कलाम को मॉडल के रूप में प्रस्तुत करते हुए भारत सरकार सहित राज्य सरकारों की अल्प संख्यकों के लिए चलने वाली कल्याणकारी योजनाओं की न केवल जानकारी उपलब्ध कराना अपितु उनका मार्गदर्शन करना भी रहेगा।

कृषि विशेषज्ञ डॉक्टर एम जे खान ने इम्पार की योजना और मूर्त रूप दिए जाने के सम्बंध मे बताया कि कोविड के दौरान इसकी स्थापना करते हुए अप्रेल 2020 से गतिमान किया और कोविड के दौरान ये भी देखने को मिला कि मुस्लिम समाज ने अपनी आर्थिक क्षमताओं से भी  लगभग तीन गुना अधिक सहयोग समाज को दिया जो इम्पार के लिए काफी उत्साह वर्धक रहा है। अपनी भावी योजना का उल्लेख करते हुए उन्होंने देश भर के 30 जनपदों के सम्बंध में 22 उत्तर प्रदेश एवम दिल्ली में 4 तथा शेष अन्य राज्यो में किये जा रहे हैं। उन्होंने तीन सूत्रीय कार्यक्रम सेल्फ रिफॉर्म, सोशल रिफॉर्म आदि के माध्यम से समाज के उन्नयन की दिशा में कार्य करना रहेगी। देश के कृषि विशेषज्ञ स्वामी रंगनाथन को वैश्विक स्तर पर बनी समिति के द्वारा 3 वैश्विक व्यक्तित्व जिसमें स्वामी रंगनाथन के  अतिरिक्त अमरीका के राष्ट्रपति बराक ओबामा एवम चीन के लांग पाइन में से स्वामी रंगनाथन को 1 लाख यू एस डॉलर का पुरुस्कार उनकी सेवाओ के लिए दिल्ली के अम्बेडकर ऑडोटोरियम में देश के उपराष्ट्रपति से दिलवाने का कार्य किया है और अब समाज के युवाओं को डॉक्टर अब्दुल कलाम को रोल मॉडल के रूप में स्टार्ट अप दिए जाने की कार्य योजना भी है। इस अवसर पर उन्होंने सिख समाज की प्रशंसा करते हुए जहां लंगर के माध्यम से सदैव सेवा को ततपर रहने की छवि विकसित करने और 1984 के बाद भी अपनी छवि को बदलने और सुधारने में सफलता अर्जित की है, जो किसी भी सभ्य समाज के लिए रोल मॉडल के रूप में स्थापित है।

इस अवसर पर खालिद अंसारी देवबन्द एवम प्रख्यात शायर बिलाल सहरनपुरी ने बुके भेंट कर उनका अभिनन्दन भी किया गया जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कोर्डिनेटर माजिद खान, डॉक्टर रियासत, वाहिद अली खान, शिक्षक फहीम खान, मेहताब अली, दन्त रोग विशेषज्ञ डॉक्टर नफीस अहमद, डॉक्टर मुन्तज़िर अली, उमैर अख्तर पेट्रोलियम इंजीनियर, मुनव्वर खान, डॉक्टर मुस्तकीम राव एवम शहज़ाद खान,  संयोजक प्रमुख रूप से उपस्थित रहे

0 comments

Leave a Reply