हिमाचल के कोटखाई में बादल फटा:राज्य में 323 सड़कें बंद; दिल्ली में बाइक पर पेड़ गिरा-एक की मौत, UP के 11 जिलों में बाढ़

देश के उत्तरी इलाकों में मानसून एक बार फिर एक्टिव हो गया है। हिमाचल प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बुधवार रात भारी बारिश हुई। कोटखाई के खलटूनाला की पहाड़ियों में सुबह 3 बजे बादल फटने से नाले में मलबा आ गया। इससे तराई में बना पेट्रोल पंप और 6 से ज्यादा गाड़ियां दब गईं।

राज्य में 323 सड़कें बंद हो गईं हैं। अचानक आई बाढ़ में फंसे 4 लोगों को सेना ने रेस्क्यू किया। इन लोगों को पूह मिलिट्री कैंप में ले जाया गया। भारी बारिश के कारण ऊना, कुल्लू के बंजार सब डिवीजन, शिमला के जुब्बल और मंडी के थुनाग में स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है।

दिल्ली में बुधवार रात से ही जोरदार बारिश जारी है। कालकाजी इलाके में एक बड़ा पेड़ बाइक जा रहे शख्स पर गिर गया। इसमें उसकी मौत हो गई और उसकी बेटी घायल है।

जम्मू-कश्मीर में किश्तवाड़ के चशोटी गांव में गुरुवार दोपहर 12:30 बजे बादल फटा। कई लोग पहाड़ से आए पानी और मलबे की चपेट में आ गए। हादसे में 33 लोगों की मौत हो गई है। इनके 28 शव भी मिल गए हैं। अब तक 65 लोगों को बचाया गया है। करीब 200 लोग लापता हैं।

मौसम विभाग ने गुरुवार को तेलंगाना में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, UP-MP समेत 11 राज्यों में ऑरेंज और राजस्थान-बिहार समेत 21 राज्यों में यलो अलर्ट है।

देश में बाढ़-बारिश की तस्वीरें...

हिमाचल के कोटखाई में देर रात बादल फटने के बाद मलबा आया, जिसमें आधा पेट्रोल पंप और वहां खड़ी गाड़ियां दब गईं।
हिमाचल के कोटखाई में देर रात बादल फटने के बाद मलबा आया, जिसमें आधा पेट्रोल पंप और वहां खड़ी गाड़ियां दब गईं।
जम्मू-कश्मीर को चशोटी में बादल फटने से बाढ़ आई।
जम्मू-कश्मीर को चशोटी में बादल फटने से बाढ़ आई।
नई दिल्ली में लगातार बारिश के कारण रोड पर पानी भरा।
नई दिल्ली में लगातार बारिश के कारण रोड पर पानी भरा।
मुंबई में बुधवार रात से बारिश जारी है।
मुंबई में बुधवार रात से बारिश जारी है।
दिल्ली के कालकाजी इलाके में बाइक सवार पर बड़ा पेड़ गिर गया।
दिल्ली के कालकाजी इलाके में बाइक सवार पर बड़ा पेड़ गिर गया।

 

 

 

 

 

 

courtesy:www.bhaskar.com

0 comments

Leave a Reply