चीन ने अफ़गान सरकार व तालिबान द्वारा कैदियों को रिहा करने का स्वागत किया
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता चाओ लीचेन ने 26 मई को कहा कि चीन ने अफ़गान सरकार व तालिबान द्वारा कैदियों को रिहा करने और हिंसा को कम करने के कदमों का स्वागत किया है।
रिपोर्ट के अनुसार 25 मई को अफ़गान राष्ट्रीय सुरक्षा कमेटी के प्रवक्ता ने कहा कि अफ़गान सरकार ने उसी दिन 100 तालिबान कैदियों को रिहा किया। और हर दिन एक सौ कैदियों को रिहा करने की योजना भी बनायी। ताकि दो हजार कैदियों को जल्द ही मुक्ति मिल सके। आशा है इस कार्रवाई से अफ़गानिस्तान में स्थाई शांति प्राप्त हो सकेगी। इस की चर्चा में चाओ ली चेन ने कहा कि युद्ध व हिंसा को बंद करना, और शांति प्राप्त करना अफगान जनता की सब से बड़ी इच्छा ही है, वह भी इस क्षेत्र के देशों और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय की समान प्रतीक्षा है।
उधर हाल ही में जापानी प्रधानमंत्री शिंजो अबे ने महामारी से जुड़ी अनुचित बातें कहीं। इस की चर्चा में चाओ ली चेन ने कहा कि राजनीतिक मांग वैज्ञानिक निर्णय के ऊपर नहीं पहुंचना चाहिये। एकता व सहयोग महामारी के मुकाबले में सब से शक्तिशाली हथियार होंगे।
चाओ ने कहा कि कोविड-19 वायरस का स्रोत एक गंभीर वैज्ञानिक मामला है। वैज्ञानिक व चिकित्सा विशेषज्ञ वास्तविकता और विज्ञान के आधार पर इसका अध्ययन कर सकते हैं।
चंद्रिमा

0 comments