लखनऊ में यातायात नियमों का उललंघन करने वालों की अब खैर नहीं- 1578 लोगों का काटा ई-चालान
लखनऊ में यातायात नियमों का उललंघन करने वालों की अब खैर नहीं- 1578 लोगों का काटा ई-चालान
लखनऊ | उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में यातायात पुलिस ने नियमों की अनदेखी करने वाले 1578 लोगों का आज ई-चालान किया पुलिस प्रवक्ता ने शनिवार शाम यहां यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि पुलिस उपायुक्त यातायात के निर्देशन में लखनऊ शहर की यातायात व्यवस्था सुचारू करने के लिए विभिन्न चौराहो एवं तिराहो पर दो पहिया वाहन पर बिना हेलमेट,तीन सवारी, बिना नम्बर वाहन आदि के सम्बन्ध में चेङ्क्षकग की गई।
उन्होंने बताया कि इस दौरान इन्फोर्समेण्ट टीमों द्वारा सबसे अधिक दो पहिया वाहन पर हेलमेट न/न लगाने वाले 584 ,तीन सवारी बैठाने पर 36 लोगों का,नो-पार्किंग में किए गए चालान 351 और गलत दिशा में चलने वाले 60 लोगों के अलावा चार पहिया वाहन पर सीट बेल्ट नहीं लगाने वाले 115 लोगों का चालान किया गया।
इसके अलावा अन्य मामलों में 100 से अधिक लोगों के चालान किए गये ।
प्रवक्ता ने बताया कि इस दौरान पुलिस ने जुर्माने के तौर पर दो लाख 74 हजार 460 रुपये शमन शुल्क के रुप में वसूले गये।

0 comments