एसडी डायग्नोस्टिक सेंटर के संचालक पर फर्जी दस्तावेज तैयार करके केन्द्र का पंजीकरण कराने पर मुकदमा दर्ज

 

 

रिपोर्ट नफीस सिद्दीकी
सेमरियावां संतकबीरनगर:  दुधारा थाना क्षेत्र के सेमरियावां स्थित एसडी डायग्नोस्टिक सेंटर के संचालक पर फर्जी व कूटरचित दस्तावेज तैयार करके केन्द्र का पंजीकरण कराने के मामले में पुलिस ने सीएचसी अधीक्षक की तहरीर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। 

दुधारा थाना क्षेत्र के सेमरियावां सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के अधीक्षक डा. जगदीश पटेल ने मुकामी पुलिस को दिये गये शिकायती प्रार्थना पत्र में कहा है कि डा. विजेन्द्र राय पुत्र विभूति राय निवासी फजुल्लापुर थाना कोपागंज जनपद मऊ वर्तमान तैनाती बापू आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज कोपागंज में शल्य विभाग में लेक्चरर के पद पर कार्यरत हैं। दिनांक तीस सितम्बर को मुख्य चिकित्सा अधिकारी से शिकायत किया गया कि एसडी डायग्नोस्टिक सेंटर सेमरियावां द्वारा मेरे नाम से फर्जी व कूटरचित दस्तावेज तैयार करके केन्द्र का पंजीकरण कराया गया है।
मेरे द्वारा किसी भी केन्द्र को अपनी डिग्री नहीं दी गयी है और न एग्रीमेंट किया गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर एक अक्तूबर को नायब तहसीलदार खलीलाबाद सुनील कुमार, डा. मोहन झा अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अनवार अहमद राजेश कुमार पाण्डेय बीपीएम के साथ मौके पर जांच की गई। संचालक को बुलाये जाने के बाद भी वह नहीं आये। आरोप सही पाया गया है। 

 दुधारा थाना प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर मु.अ.सं. 306/20 धारा 419,420, 465,468, 471 भादवि के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

 

0 comments

Leave a Reply